আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Ola Electric S1 स्कूटर लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Published on: August 23, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. नई Ola Electric S1 स्कूटर को 99 हजार रुपए की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च कर दिया गया है. यह 15 से 31 अगस्त के बीच 499 रुपए में बुकिंग के लिए उपलब्ध है. कंपनी ने कहा है कि नई Ola Electric S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी 7 सितंबर से शुरू होगी. ओला के सीईओ भाविश अग्रवाल ने कहा कि अर्ली एक्सेस परचेज विंडो 1 सितंबर को खुलेगी. ओला Electric S1 पिछले साल लॉन्च हुए S1 Pro (एस1 प्रो) का ज्यादा किफायती ऑप्शन है. ओला एस1 को पिछले साल पेश किए गए एस1 प्रो के प्लेटफॉर्म पर ही बनाया गया है.

https://टिकटॉक स्टार और भाजपा नेता सोनाली फोगाट का हार्टअटैक से निधन

ईवी निर्माता का दावा है कि एस1 प्रो की तरह ही, नया ओला एस1 मूवओएस 3 सहित सभी सॉफ्टवेयर अपग्रेड के लिए उपलब्ध होगा. इसमें 3kWh इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है जो इसे एक बार चार्ज करने पर 141 किमी की दूरी तय करने का दावा करता है. यह तीन अलग-अलग राइडिंग मोड्स के साथ आता है. ईको मोड 128 किमी रेंज प्रदान करता है, जबकि सामान्य मोड 101 किमी रेंज देता है. स्पोर्ट्स मोड में यह इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज में 90 किमी चलता है. कंपनी का दावा है कि Ola S1 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकता है. ओला S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर पांच अलग-अलग रंग विकल्पों में उपलब्ध होगा.

https://छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू से एक और मौत

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now