আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Okinawa R30 इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च, सिंगल चार्ज में चलेगी 60km

Published on: August 31, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. Okinawa ने भारत में अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर R30 को लॉन्च कर दिया है. ये लो स्पीड कैटेगरी स्कूटर है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 58,992 रुपए है. कंपनी ने दावा किया है कि एक बार चार्ज करने पर ये स्कूटर 60 किलोमीटर तक चलेगा. इसकी बुकिंग शुरू कर दी गई है. इस स्कूटर को बुक करने के लिए आपको 2000 रुपए का टोकन अमाउंट देना होगा. स्कूटर में इस्तेमाल की गई बैटरी फुल चार्ज होने पर 60 किमी तक माइलेज देती है. इसे चार्ज करने में 4 से 5 घंटे का समय लगता है. इसमें 1.25 किलोवॉट ऑवर की बैटरी लगी है, जिसे आप बाहर भी निकाल सकते हैं.

http://तेजस्वी प्रकाश के बोल्ड फोटोशूट ने मचाया तहलका, देखिए तस्वीरें


बैटरी पर तीन साल की वॉरंटी दी जा रही है. साथ ही इसमें लगी 250-वॉट की बीएलडीसी इलेक्ट्रिक मोटर पर भी तीन साल या 30,000 किलोमीटर की वॉरंटी मिल रही है. इस स्कूटर में एलॉय व्हील्स दिए गए हैं और इसके फ्रंट में डुअल टोन फिनिश का इस्तेमाल किया गया है. इस स्कूटर को 5 कलर ऑप्शन ग्लॉसी रेड, मेटैलिक ऑरेंज, सनराइज येलो, पर्ल वाइट और सी ग्रीन कलर में खरीद पाएंगे. स्कूटर के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स दिए गए हैं. वहीं रियर में ट्विन शॉक अब्जॉर्वर्स दिए गए हैं. स्कूटर के दोनों वील्ज ड्रम ब्रेक्स के साथ आते हैं.

http://बारिश जन्य निमोनिया से 25 गायों की मौत, पंचायत सचिव निलंबित, सरपंच, कोटवार और गौठान समिति को नोटिस

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now