আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Okaya का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, सिंगल चार्ज में जाएगा 80 किमी तक

Published on: September 19, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. Okaya EV ने अपना एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Okaya Freedum लॉन्च किया है. ये पूरी तरह से स्वदेशी इलेक्ट्रिक स्कूटर है. इसे कंपनी ने अपने हिमाचल प्रदेश के बद्दी संयंत्र में तैयार किया है. इसकी एक्स-शोरूम प्राइस 69,000 रुपए से शुरू होती है. इसमें दो तरह की बैटरी के ऑप्शन मिलेंगे. इसमें लिथियम-आयन बैटरी और लीड-एसिड ऑप्शन उपलब्ध होगा. ये सफेद, लाल, नीला, काला, हरा, ब्राउन और बीज जैसे 12 कलर में उपलब्ध होगा. कंपनी के Okaya Freedum में 250W की पावर पैदा करने वाली बैटरी होगी.

https://सिद्धू पर लगे आरोप गंभीर, सोनिया-राहुल-प्रियंका चुप क्यों? : जावड़ेकर

इसकी टॉप-स्पीड 25 किमी प्रति घंटा और मैक्सिमम रेंज 80 किमी तक होगी. इसकी बैटरी को फुल चार्ज होने में 4 से 5 घंटे लगेंगे. इस स्कूटर में डिस्क और ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलती है. इस स्कूटर में डिजिटल डिस्प्ले, टेलिस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन, मोनोस्कोपिक रियर सस्पेंशन, LED हेडलैंप, LED डीआरएल, रिमोट लॉक/अनलॉक और व्हील लॉक जैसे फीचर्स हैं. भारत में इन दिनों इलेक्ट्रिक स्कूटर का काफी क्रेज देखने को मिल रहा है. ओकाया के इन इलेक्ट्रिक स्कूटर का मुकाबला हाल ही में लॉन्च हुए ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर के अलावा बजाज चेतक और हीरो इलेक्ट्रिक के स्कूटर्स से होगा.

https://कौन हैं दिव्या अग्रवाल? जो बनीं बिग बॉस ओटीटी की विनर

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now