আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : मतदान दल में ड्यूटी से अनुपस्थित अधिकारी-कर्मचारी निलंबित

Published on: January 31, 2020
---Advertisement---

सूरजपुर. त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2020 के अन्तर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक सोनी के निर्देशन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अश्वनी देवांगन के द्वारा जनपद पंचायत सूरजपुर मे 27 जनवरी 2020 एवं जनपद पंचायत प्रेमनगर व रामानुजनगर में 30 जनवरी 2020 को मतदान दल ड्यूटी से अनुपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारी को निलंबित किया गया. जनपद पंचायत प्रेमनगर से सुनील कुमार सिंह प्रधानपाठक मा.शा. अनुजनगर वि.खं. सूरजपुर पीठासीन अधिकारी, सत्यनारायण जायसवाल प्रधानपाठक मा.शा. डबरीपारा वि.खं. सूरजपुर पीठासीन अधिकारी, रविशंकर मिर्रे प्रयोग शाला तकनीशियन शा.महाविद्यालय रामानुजनगर मतदान अधिकारी-1, राजेन्द्र राजवाड़े प्रधान पाठक प्रा.शा. भरतपुर वि.खं. सूरजपुर मतदान अधिकारी-1, सुरेन्द्र कुमार सहा. शिक्षक (पंचायत) प्रा.शाला कुशवाहापारा मतदान अधिकारी-3, अजीत राय एम.पी.डब्ल्यू उप स्वास्थ्य केन्द्र सलका मतदान अधिकारी-3,

http://निर्भया के दोषियों को कल सुबह नहीं होगी फांसी, अगले आदेश तक लगी रोक

जनपद पंचायत रामानुजनगर से केशव प्रसाद सहा. ग्रेड-शा. महाविद्यालय ओड़गी, रामस्वरूप सिंह प्रधानपाठक प्रा.शा. माडर वि.खं. ओड़गी, विजय बहादुर सिंह सहा. शिक्षक एलबी मा.शा. मसनकी वि.खं. ओड़गी मतदान अधिकारी-1, सुनील कुमार ग्रा. कृषि. विस्तार अधिकारी सूरजपुर, प्रमोद नारायण यादव अनुरेखक भू-अभिलेख सूरजपुर मतदान अधिकारी-2, जनपद पंचायत सूरजपुर से संदीप तिर्की सहायक शिक्षक (पंचायत) प्रा.शा. पकनी मतदान अधिकारी-3, निरोज सोनवानी सहायक शिक्षक एलबी प्रा.शा. तेलगवा भैयाथान मतदान अधिकारी-3, देवशरण राजवाड़े सहायक शिक्षक एलबी प्रा.शा. कोडाकूपारा चन्द्रेली प्रतापपुर मतदान अधिकारी-2, संतोष कुमार कश्यप शिक्षक (पंचायत) खण्ड शिक्षा कार्यालय प्रतापपुर मतदान अधिकारी-1, चंदन साय सहायक शिक्षक एलबी मा.शा. श्यामपुर प्रेमनगर मतदान अधिकारी-2, ए.के. तिवारी शिक्षक एलबी मा.शा. तेलगवां भैयाथान मतदान अधिकारी-1, मनोज कुमार सिंह सहायक शिक्षक एलबी प्रा.शा. पलढा प्रतापपुर मतदान अधिकारी-2, संजय कुमार सिंह सहायक ग्रेड-2 हाई स्कूल खड़गवांकला प्रतापपुर मतदान अधिकारी-3 अनुपस्थित पाए गए जिन्हे तत्काल निलंबित कर दिया गया है.

http://भारत ने सुपर ओवर में जीता लगातार दूसरा मैच, सीरीज में 4-0 से बढ़त

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now