नई दिल्ली. बांग्ला एक्ट्रेस और तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां इन दिनों तबीयत खराब होने की वजह से सुर्खियों में हैं. हाल ही में कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती किया गया था. उनकी हालत इतनी खराब थी कि उन्हें सीधे आईसीयू में ले जाया गया. हालांकि अब उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. न्यूज एजेंसी एएनआई ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि उन्हें सांस लेने में तकलीफ के कारण शहर के अपोलो ग्लेनीग्लेस अस्पताल में भर्ती कराया गया था. नुसरत के भर्ती होने के बाद कई अफवाहें चल पड़ी थीं. कुछ का कहना था कि ड्रग्स की ओवरडोज के चलते उन्हें अस्पताल ले जाया गया है.
http://सरकार को झटका, एनआईए ही करेगी भीमा मंडावी हत्याकांड की जांच
तो वहीं कुछ लोग कह रहे थे अधिक मात्रा में नींद की गोलियां खाने से उनकी हालत खराब हुई. इस सब के बीच अब खुद नुसरत ने अपना एक वीडियो शेयर कर इन सारी अफवाहों पर लगाम लगा दी है. उन्होंने ट्विटर पर अपना वीडियो साझा किया है जिसमें उन्होंने उनकी सलामती की कमाना करने वाले फैंस का शुक्रिया अदा किया है. नुसरत जहां ने वीडियो में कहा- ‘आपके प्यार और आशीर्वाद से अब मैं बिल्कुल ठीक हूं. धूल-मिट्टी के कारण मुझे छोटा अस्थमा अटैक पड़ा था, जो डॉक्टर ने बताया. मैं जल्द फिर से काम पर वापस लौटूंगी.’ नुसरत जहां का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. साथ की सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो पर कमेंट में अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
http://किसान पंजीयन के नाम पर उगाही, पटवारी की सामूहिक शिकायत
Thank you all for your wishes, prayers, calls & messages. ❤️ pic.twitter.com/kTvCGcchEf
— Nusrat J Ruhii (@nusratchirps) November 19, 2019










