नई दिल्ली. एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के बाद Reliance Jio ने भी अपने टैरिफ प्लान की कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है. नई दरें 1 दिसंबर से लागू होगी. नई दरें लागू होने के बाद Reliance Jio के प्लान्स की कीमत लगभग 21 परसेंट तक महंगी हो जाएगी. कंपनी ने JioPhone यूजर्स के अनलिमिटेड प्लान की कीमत भी बढ़ा दी है. इस प्लान की कीमत अब 91 रुपए से शुरू होगी. इससे पहले इसकी कीमत 75 रुपए थी. जियो यूजर्स के लिए सबसे कम कीमत वाले अनलिमिटेड प्लान की कीमत अब 155 रुपए से शुरू होगी.
https://छत्तीसगढ़ी संस्कृति परिषद के लिए अशासकीय सदस्यों का मनोनयन
इसकी कीमत पहले 129 रुपए थी. जियो के 149 रुपए वाले प्लान के लिए यूजर्स को 179 रुपए खर्च करने होंगे. इसी तरह 199 रुपए प्लान की कीमत को बढ़ाकर 239 रुपउ कर दिया गया है. कंपनी का पॉपुलर 249 रुपए वाला प्लान भी महंगा हो गया है. इसकी कीमत अब कस्टमर्स को 299 रुपए पड़ेगी. कंपनी ने डेटा ऐड-ऑन पैक्स को भी महंगा किया है. जियो का 251 रुपए वाला डेटा पैक अब 301 रुपए का हो जाएगा. बाकी दूसरे प्लान्स को भी कंपनी ने महंगा कर दिया है. देखिए पूरी लिस्ट-
https://कनिका मान और मुकुल का गाना ‘झुमका गिरा रे’ यूट्यूब पर हो रहा है ट्रेंड











