रजिंदर खनूजा
पिथौरा. विकासखण्ड के बुंदेली में अब कोई ना शराब बनाएगा और ना ही पियेगा. इस ग्राम में अब पूर्ण शराबबंदी होगी. यह निर्णय ग्रामीणों और पुलिस की संयुक्त बैठक में लिया गया. गौरव ग्राम पंचायत बुंदेली के जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और चौकी प्रभारी बुंदेली विकास शर्मा के बीच अवैध शराब के खिलाफ एक बड़ी बैठक आहूत की गई. जिसमें युवा वर्ग, महिला, पुरुष एकजुट हुए. बैठक के प्रारम्भ में चौकी प्रभारी विकास शर्मा ने ‘हमर पुलिस हमर संग’ के तहत अपनी बात रखते हुए कहा कि बुन्देली पूरी तरह से गांव वालों के सहयोग से शराब बंद करने के लिए सहमत हैं.
http://पंपोर में CRPF टीम पर आतंकी हमला, दो जवान शहीद, 5 घायल
इसके लिए ग्रामीणों के साथ मिलकर चौकी प्रभारी एवं पुलिस स्टाफ ने गांव को शराबमुक्त करने शपथ ली. चौकी प्रभारी ने कहा कि पुलिस में स्टाफ की कमी के कारण वर्तमान में किसी भी कार्रवाई हेतु विलम्ब हो रहा है. चौकी प्रभारी ने बताया कि इसके लिए गांव के युवाओं को भी मेरे द्वारा चौकी में ट्रेनिंग दी जाएगी और जो युवा पुलिस की तैयारी कर रहे हैं उन्हें भी चौकी में ट्रेनिंग दी जाएगी. चौकी प्रभारी विकास शर्मा की पहल पर उपसरपंच पूनम मानिकपुरी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अवैध शराब, जुआ, सट्टा पर अंकुश लगाने के लिए श्री शर्मा ने विशेष बैठक कर गांव को एकजुट करने का प्रयास सराहनीय है.
http://Samsung के इन चार स्मार्टफोन पर मिल रहा है जबरदस्त कैशबैक
मानिकपुरी ने इस अभियान के लिए पुलिस का साथ देने की बात कही. स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के गृहग्राम बुन्देली में पूरी तरह से अब शराबबंदी को लेकर लोगों में काफी उत्साह है. दुकानों में महुआ बिक्री पर रोक लगाई गई है जो भी शराब बेचते पकड़ा जाएगा उनकी फोटो गांव के चौक में लगाई जाएगी. इस बैठक में विशेष रूप से सरपंच सुनीता दीवान, कमला दीवान, उषा दीवान, किशोर सोनवानी, आशीष शर्मा, राकेश शर्मा, निर्मल दास, दीनदयाल दीवान, उमा मानिकपुरी, चंदन सोनवानी, सरोज ठाकुर, लता ठाकुर एवं बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा वर्ग एवं पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे.
मंत्री अनिला भेड़िया के पति का निधन, सीएम भूपेश ने जताया दुख https://t.co/abjwrcKi7x
— Cg Janadesh (@CJanadesh) October 5, 2020







