रायपुर. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए असाइनमेंट जमा करना अब अनिवार्य नहीं है. मंडल द्वारा नियमित विद्यार्थियों के लिए आगामी मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रत्येक विषय में 2 असाइनमेंट जमा करने की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया है. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल सचिव प्रो. व्ही.के. गोयल ने बताया कि की मंडल की समस्त मान्यता प्राप्त शालाओं में शैक्षणिक सत्र 2021-22 में अध्ययनरत कक्षा 10वीं एवं 12वीं के नियमित विद्यार्थियों के लिए आगामी मुख्य परीक्षा 2022 में सम्मिलित होने के लिए प्रत्येक विषय के 2 असाइनमेंट जमा किए जाने की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है अर्थात् मंडल की मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए असाइनमेंट जमा करना अनिवार्य नहीं है.
https://5 साल पहले लाए गए थे 70 काले हिरण, 11 जंगल में छोड़े गए
हाई स्कूल, हायर सेकेण्डरी और शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि की परीक्षा के प्रवेश पत्र मंडल की वेबसाइट पर अपलोड
रायपुर. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हाई स्कूल, हायर सेकेण्डरी और शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि मुख्य परीक्षा वर्ष 2022 के प्रवेश पत्र 25 फरवरी को मंडल की वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर अपलोड कर दिए गए हैं. परीक्षार्थी अनुक्रमांक प्रविष्ठ कर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं. यदि छात्र को अपना अनुक्रमांक ज्ञात नहीं है तो वे अपना नाम और पिता का नाम प्रविष्ठ कर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं.
https://रूसी वॉरशिप के सामने डटे 13 यूक्रेनी सैनिक, जान गंवाई पर नहीं किया सरेंडर







