बलौदाबाजार. शहरों एवं ग्रामीण अंचलों में रहने वाले लोगों में कोरोना के लक्षण दिखते अथवा संक्रमित के सम्पर्क में आने पर अब उन्हें घर बैठे ही मितानिनों के माध्यम से कोरोना की निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई जाएगी. समय पर दवाई मिल जाने से मरीजों की स्थिती गंभीर नहीं होगी. जांच के पहले ही दवाइयां लक्षण वाले व्यक्तियों को देने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा आदेश जारी हो चुका है. स्वास्थ्य विभाग ने जिले भर के मितानिनों को कोरोना संक्रमण की दवाइयां का पैकेट वितरण भी कर दिया है. शहर एवं ग्रामीण अंचलों में कोरोना के लक्षण दिखाई देने के बाद भी कई लोग कोरोना जांच नहीं कराते हैं एवं झोलाछाप, अपंजीकृत डॉक्टरों के सम्पर्क में आकर अनाप-शनाप दवाइयों का सेवन कर संक्रमण को बढ़ाने के बाद गंभीर हालत में ऐसे लोग अस्पताल पहुंचते हैं, जो परिवार और अन्य लोगों में संक्रमण फैला चुके होते हैं.
http://ऑक्सीजन उपकरणों पर तीन महीने कस्टम ड्यूटी नहीं, वैक्सीन को भी छूट
क्योंकि इन लोगों को समय पर कोरोना की दवाइयां नहीं मिलने के कारण यह स्थिती बनती है. जिसके लापरवाही के चलते अनके लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी है. कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने आज राज्य शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए प्रत्येक घर तक मितानिनों के माध्यम से प्रोफाइलेक्टिक दवाइयों को पहुँचाने का लक्ष्य रखा है. इसके लिए जिला के सभी मेडिकल अधिकारियों, मितानिनों एवं एएनएम, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजकों को निर्देश जारी कर दिया है. कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने सभी जिलेवासियों से अपील की है की कोरोना के लक्षण दिखने अथवा संक्रमित के सम्पर्क में आने पर वह मितानिनों के माध्यम से कोरोना की निःशुल्क दवाइयां प्राप्त कर सकते हैं. वहीं मितानिनों और एएनएम के पास दवाइयां नहीं मिलने पर अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में जाकर दवाई प्राप्त कर सकते हैं.







