पिथौरा. खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ तारा अग्रवाल ने कहा कि अब पूर्व की अपेक्षा 10 से 15 फीसदी पॉजिटिविटी की दर कम हुई है. इससे अब कोरोना की रफ्तार कम होने के संकेत मिलने लगे हैं. उन्होंने लोगों से अपील की है कि उन्हें कोई लक्षण दिखे तो कोविड जांच अवश्य कराएं. यदि पॉजिटिव भी हैं तो भी टेंशन न लें और डॉक्टरों से सम्पर्क कर उपचार कराएं. सभी क्षेत्रों के लिए पृथक से होम आइसोलेशन हेतु डॉक्टर नियुक्त हैं. इन डॉक्टरों से उनके जारी मोबाइल नंबर पर या ग्रामीण स्वास्थ्यकर्मी से सम्पर्क कर उपचार कराएं. दवा शासकीय अस्पताल में निःशुल्क दी जा रही है.
http://IPL 2021 : DC की लगातार दूसरी जीत, MI को 6 विकेट से हराया
80 बेड कोविड सेंटर प्रारंभ
नगर में भी 80 बेड कोविड सेंटर सोमवार को प्रारंभ कर दिया गया. ज्ञात हो कि कोई पखवाड़े भर पूर्व ही कलेक्टर के निर्देश पर स्थानीय एसडीएम लहरौद स्थित एकलव्य स्कूल को कोविड अस्पताल बनाने के कार्य में बीएमओ के सहयोग से जुटे थे. इस संबंध में स्थानीय एसडीएम राकेश कुमार गोलछा ने बताया कि स्थानीय व्यवसायियों, सामाजिक प्रतिनिधियों के सहयोग से सोमवार को 5 ऑक्सीजन बेड बगैर किसी औपचारिकता के ही प्रारंभ कर दिया गया है. वर्तमान में 6 कंसंट्रेटर ऑक्सीजन मशीन विभिन्न दानदाताओं द्वारा उपलब्ध कराई गई.
इसके अलावा 4 ऑक्सीजन सिलेंडर लगाए गए हैं जिसे मिलाकर अब तक कोविड सेंटर के कुल 80 बेड में 10 बेड ऑक्सीजन युक्त एवं 70 बेड आइसोलेशन के लिए उपलब्ध हैं. स्थानीय व्यवसायियों एवं विभिन्न समाजों के द्वारा दिए गए सहयोग से अब स्वास्थ्य अमले एवं प्रशासन के प्रयास सफल होंगे और क्षेत्र अब कोरोना से पीड़ितों को स्थानीय स्तर पर उपचार देने में सक्षम हो गया है. अब गम्भीर पीड़ितों को ही जिला अस्पताल भेजा जाएगा.
http://लॉकडाउन को राज्य सरकारें अंतिम विकल्प के तौर पर इस्तेमाल करें : पीएम मोदी
मरीजों की भर्ती प्रारंभ : डॉ तारा
इधर, स्थानीय खण्ड चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि सोमवार को ही चार मरीजों को कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया है. जहाँ स्थानीय चिकित्सकों द्वारा ही उपचार किया जा रहा है. इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग का पहला लक्ष्य है मरीजों की जान बचाना. उसके लिए कोविड अस्पताल में प्रोटोकॉल के तहत अस्पताल में कार्यरत सीमित कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है. ज्ञात हो कि वर्तमान में अनेक स्वास्थ्य अधिकारी एवं कर्मी कोविड की चपेट में आने के कारण स्वास्थ्य अमले में खासी कमी आ गई है.
खेल मैदान में कोविड टेस्ट
क्षेत्र में लगातार हो रही कोरोना मौतों से भयभीत क्षेत्रवासी थोड़ी सी परेशानी में भी अपना कोविड टेस्ट करवाकर उपचार प्रारंभ करवाना चाहते थे. जिससे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भारी भीड़ होने से संक्रमण का जोखिम बढ़ गया था. लिहाजा इससे निपटने स्थानीय खेल मैदान में ही कोविड टेस्ट किया जा रहा है. यहां भी क्षेत्र के अलावा कसडोल, बागबाहरा एवं महासमुंद क्षेत्र के लोग भी कोविड जांच हेतु लगातार पहुंच रहे हैं लिहाजा अब स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में कोविड जांच हेतु एंटीजन किट कम पड़ रहे हैं. किट के अभाव में प्रतिदिन 200-250 जांच के बाद जांच रोक दी जाती है.
हिना खान का गाना ‘बेदर्द’ रिलीज, मिले 1.5 करोड़ से अधिक व्यूज https://t.co/0Hvfj57Hn8
— Cg Janadesh (@CJanadesh) April 20, 2021
कांग्रेस नेता एवं वन्यप्राणी, वनवासी बचाओ समिति के प्रदेश अध्यक्ष मथामणि प्रधान का निधन https://t.co/oGSsDvv4t4
— Cg Janadesh (@CJanadesh) April 20, 2021







