আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

ब्रेक की जगह नौसिखिए ने दबा दिया एक्सीलेटर, माता-पिता को कुचला

Published on: January 24, 2020
---Advertisement---

जांजगीर-चांपा. एक नौसिखिए युवक ने ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया जिससे माता-पिता पर ही गाड़ी चढ़ गई. हादसे में उसकी मां की मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिता को अस्पताल में भर्ती कराया है. जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश निवासी जंदेल सिंह परिवार के साथ अपनी वैन में गांव-गांव घूमकर जड़ी बूटियां बेचता है. इन दिनों उन्होने अपना ठिकाना शिवरीनारायण क्षेत्र के राहौद में बना रखा था. बताया जा रहा है कि जंदेल सिंह अपनी पत्नी मोती सिंह के साथ सड़क किनारे बैठकर नाश्ता कर रहे थे. इसी दौरान उनका बेटा सूरज वैन में जाकर बैठ गया. उसे चार पहिया वाहन चलाना नहीं आता है.

http://कलेक्टर पर अभद्र टिप्पणी मामले में भाजपा नेता पर एफआईआर दर्ज

गाड़ी में बैठते ही उसने स्टार्ट कर दिया. गाड़ी स्टार्ट होते ही सूरज ने ट्रायल लेने की चक्कर में गलती से ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया. एक्सीलेटर दबाते ही तेज रफ्तार से बढ़ी वैन ने सामने बैठे जंदेल सिंह और मोती सिंह को चपेट में ले लिया. इसके बाद टक्कर लगने से गाड़ी रुक गई. हादसा होते देख आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. स्थानीय लोग घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मोती सिंह को मृत घोषित कर दिया. जबकि जंदेल सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

http://निर्भया के दोषी फिर पहुंचे कोर्ट, तिहाड़ जेल प्रशासन पर लगाया ये आरोप

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now