नई दिल्ली. अभिनेता रणवीर सिंह को एक मैगजीन के लिए कराए गए अपने न्यूड फोटो शूट के बाद ना सिर्फ आलोचनाएं झेलनी पड़ी, बल्कि उनके खिलाफ एफआईआर तक दर्ज हो चुकी है. वहीं, अब इस मामले पर एक नया अपडेट सामने आया है. जानकारी के मुताबिक बोल्ड फोटोशूट मामले में अपना बयान दर्ज करने के लिए अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ नोटिस जारी किया है. मामले में सामने आई जानकारी के मुताबिक अभिनेता को मामले में 22 अगस्त को तलब किया गया है.
https://मुख्यमंत्री ने ‘हमर तिरंगा अभियान’ पर आधारित फिल्म का किया लोकार्पण
न्यूज एजेंसी के मुताबिक मुंबई पुलिस की एक टीम उनके आवास पर पहुंची थी, लेकिन वह अभिनेता को नोटिस नहीं दे सकी क्योंकि वह अभी मुंबई में मौजूद नहीं हैं. फोटोशूट मामले में चेंबुर पुलिस, रणवीर सिंह के घर उन्हें नोटिस देने के लिए गई थी. अभिनेता को 16 अगस्त तक यह नोटिस सौंपना है, लेकिन एक्टर मुंबई से बाहर गए हुए हैं. ऐसे में घर पर न होने की वजह से पुलिस को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा. नोटिस में लिखा है कि रणवीर सिंह को 22 अगस्त को चेंबुर पुलिस में पेशी देनी होगी. बता दें कि रणवीर के खिलाफ IPC की धारा 509, 292, 294, आईटी एक्ट के सेक्शन 67A के तहत केस दर्ज हुआ है.
https://हाथियों के कुचलने से राजनांदगांव और बालोद में एक-एक की मौत










