जशपुर. कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने गुरूवार को कांसाबेल पत्थलगांव इलाके के दौरे के दौरान धान खरीदी केन्द्र कांसाबेल का औचक निरीक्षण किया. धान खरीदी केन्द्र में उपार्जित धान के बोरों का ठीक ढंग से रखाव न होने, खरीदी का मैनुअल रिकॉर्ड अद्यतन न पाए जाने पर गहरी नाराजगी जताई. कलेक्टर ने किसानों से खरीदे जा रहे धान की कांटा बांट एवं इलेक्ट्रॉनिक तराजू पर अलग-अलग तौलाई अपने सामने कराने पर वजन में अंतर का मामला पकड़ में आने पर धान उपार्जन केन्द्र प्रभारी लक्ष्मी पैंकरा को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए. विगत 15 वर्षों से कासांबेल उपार्जन केन्द्र में कम्प्यूटर ऑपरेटर के रूप में पदस्थ लक्ष्मण यादव को भी कलेक्टर ने तत्काल वहां से हटाने के निर्देश दिए.
http://इसरो की एक और कामयाबी, संचार उपग्रह जीसैट-30 लॉन्च
कलेक्टर ने केन्द्र प्रभारी को उपार्जित धान के बोरों की स्टेकिंग कराकर उन्हें सुव्यवस्थित तरीके से रखने के सख्त निर्देश दिए. उन्होंने धान उपार्जन केन्द्र को खरीदी के लिए प्रदाय किए गए बारदानों की भी जांच पड़ताल अपने समक्ष कराई. कलेक्टर ने धान बेचने के लिए आने वाले किसानों द्वारा लाए गए धान की ढेरी लगाने के लिए खरीदी केन्द्र में पर्याप्त स्थान की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए. कांसाबेल धान खरीदी केन्द्र में अब तक 22 हजार 136 क्विंटल धान की खरीदी हुई है. जिसका मूल्य 4 करोड़ 1 लाख 77 हजार 942 रुपए हैं. धान बेचने वाले 532 कृषकों को अबतक 3 करोड़ 41 लाख रुपए का भुगतान सीधे उनके खाते में किया जा चुका है.
http://Honda Activa 6G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स







