আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कस्टम मिलिंग के धान उठाव में लापरवाही, 28 राइस मिलर्स को नोटिस

Published on: May 20, 2021
---Advertisement---

बलौदाबाजार. कस्टम मिलिंग के लिए आबंटित धान के उठाव में लापरवाही बरतने पर जिले की 28 राइस मिल मालिकों को शो कॉज़ नोटिस थमाया गया है. कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने उन्हें नोटिस जारी करते हुये दो दिवस में जवाब प्रस्तुत करने कहा है. अन्यथा एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी. गौरतलब है कि राइस मिल मालिकों के आवेदन पर खाद्य विभाग ने कस्टम मिलिंग के लिए संग्रहण केन्द्रों पर रखे धान आबंटित कर दिया. बावजूद अधिकांश राइस मिलर्स द्वारा उठाव में काफी विलम्ब एवं हीला-हवाला किया जा रहा है. यही नहीं, बार-बार चेतावनी के बावजूद भी मासिक विवरणी जमा नहीं करके शासन के आदेश की घोर नाफरमानी भी की है. खाद्य अधिकारी चित्रकान्त ध्रुव ने बताया कि 28 राइस मिलर्स को कस्टम मिलिंग से जुड़े विभिन्न कारणों से कलेक्टर द्वारा नोटिस जारी किया गया है.

http://डीएपी पर बढ़ी 140% सब्सिडी, किसानों को इस कीमत में मिलेगी खाद

इनमें सनराईस इंडस्ट्रीज कसडोल, श्रीराम इंडस्ट्रियल यूनिट 2 सिमगा, श्री करनी ट्रेडर्स भाटापारा, रौनक राइस मिल पलारी, कविता राइस प्रोडक्ट्स सिमगा, आदित्य राइस इंड कसडोल, अक्षय राइस मिल पलारी, गायत्री फूड्स कसडोल, मेसर्स लक्ष्मी राइस मिल बलौदाबाजार, मेसर्स तारणी राइस मिल बिलाईगढ़, पीतावली राइस मिल कसडोल, प्यारा सिंह एग्रो इंडस्ट्रीज सिमगा, सावित्री राइस मिल बिलाईगढ़, सेठ सवरिया राइस मिल बिलाईगढ़, श्री सिंघानिया राइस मिल बिलाईगढ़, सुमित्रा राइस मिल, श्री राम एग्रो इंड कसडोल, तिरुपति राइस इंड भाटापारा, श्री कृष्णा राइस इंड कसडोल, राहुल इंड.भाटापारा, अभय एग्रो भाटापारा, श्री चांडक इंड. भाटापारा, अभिनव इंडस्ट्रीज भाटापारा, गोपाल राइस मिल बलौदाबाजार, सजल फूड्स ढाबाडीह बलौदाबाजार, सेठ बंशीधर केडिया राइस मिल बलौदाबाजार, श्री सत्यम शिवम सुंदरम राइस मिल भाटापारा और श्री श्याम एग्रोटेक सिमगा शामिल हैं.

http://धान के बदले अन्य फसलों की खेती पर प्रति एकड़ 10 हजार की इनपुट सब्सिडी देगी सरकार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now