আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

गोधन न्याय योजना में शिथिलता बरतने पर 11 पंचायत सचिवों को नोटिस

Published on: January 28, 2021
---Advertisement---

बलौदाबाजार. तीन दिवसीय जनपद स्तरीय गोधन न्याय योजना की समीक्षा बैठक के दूसरे दिन कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने गुरूवार को बलौदाबाजार एवं पलारी जनपद क्षेत्र के गौठानो में चल रहे कार्यों की समीक्षा की. इस दौरान योजना की क्रियान्वयन में शिथिलता बरतने पर 11 पंचायत सचिवों को नोटिस जारी किया गया है. साथ ही उन्होंने सभी सम्बंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दो टूक कहा कि गोधन न्याय योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है जिले में इस योजाना के क्रियान्वयन में जो प्रगति दिख रही है वे काफी अप्रर्याप्त है. हमें और अधिक तेज गति से काम कर गौठानों के विकास में कार्य करना है. साथ ही गौठानों को मल्टीएक्टिविटी सेंटर में बदलना है.

http://स्कूल बंद होने के बावजूद ट्यूशन फीस वसूलने का विरोध, SDM से शिकायत

इस दौरान कलेक्टर जैन ने गोठान में गोबर खरीदी से लेकर, उनके खाद बनने की प्रक्रिया, उनका टेस्टिंग, पैकेजिंग एवं विक्रय की उचित व्यवस्था सहित खाद की स्थिति, वर्मी की उपलब्धता, बाड़ी के कार्य, महिला समूहों के कार्य सहित, चारागाहों की स्थिती का बिंदुवार जायजा लिया. कलेक्टर ने योजना की क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने पर पंचायत एवं कृषि विभाग सहित नोडल अधिकारियों, जनपद पंचायत सीईओ पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल व्यवस्था को सुधारने के निर्देश दिए हैं.

http://बजट सत्र : कांग्रेस समेत 16 पार्टियां राष्ट्रपति के अभिभाषण का करेंगी बहिष्कार

आज जिन 11 सचिवों को नोटिस जारी किया गया है उनमें जनपद पंचायत क्षेत्र बलौदाबाजार के अंतर्गत सचिव तीरथ पाठक ग्राम अर्जुनी, रामनाथ बांधे ग्राम जुड़ा, बाबू राव प्रभारी सचिव ग्राम कंजी, राजेन्द्र कुमार भट्ट ग्राम सकरी द्वारिका प्रसाद धिडले ग्राम तुरमा, सरोजनी पैकरा ग्राम मुंडा, सजन वर्मा ग्राम खेंदा (खैरा). उसी तरह पलारी जनपद पंचायत क्षेत्र से कान्ती साहू ग्राम सकरी प, किशुन जागंडे ग्राम अमेठी, सनत कुमार पंकज ग्राम वटगन एवं खम्मन लाल वर्मा ग्राम दतान प हैं.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now