सरायपाली. बीते तीन चुनाव में शहरी सत्ता के वनवास में रही कांग्रेस आखिरकार नगर पालिका सरायपाली में अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाने में कामयाब रही. अध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन से हर कोई अवाक है. उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा पार्षद सुशीला गंगाराम पटेल निर्विरोध निर्वाचित हुईं. वहीं अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस से अमृत पटेल व भाजपा से चंद्रकुमार पटेल ने नामांकन दाखिल किया था. पंद्रह पार्षदों के मत से हुए इस निकाय अध्यक्ष चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला. कांग्रेस के अमृत पटेल ने 8 मत के साथ जीत दर्ज की. महज 3 पार्षद की संख्या वाली कांग्रेस के पक्ष में 5 अन्य पार्षदों ने मतदान किया.
http://भाजपा के प्रकाश अध्यक्ष, कांग्रेस के कृष्णा उपाध्यक्ष निर्वाचित
जिसमें भाजपा के खेमे के 2-3 पार्षदों के क्रॉस वोटिंग की बात सामने आई है. 9 पार्षदों वाली भाजपा का अध्यक्ष नहीं बन पाया. कांग्रेस के वार्ड 5 के पार्षद अमृत पटेल पार्षदों का विश्वास जीतने में सफल हुए. निर्वाचन प्रमाण पत्र लेने के बाद बाहर निकलते ही कांग्रेसियों ने कंधे पर बिठाकर अपने अध्यक्ष का स्वागत किया. अमृत पटेल के अध्यक्ष निर्वाचन के बाद उत्साहित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विधायक किस्मतलाल नंद, नपा अध्यक्ष अमृत पटेल, पीआईसी मेंबर हरदीप सिंह रैना व सुरेश भोई के साथ पालिका से जीत की रैली निकालकर नगर भ्रमण किया. अध्यक्ष चुने जाने के बाद अमृत पटेल ने नगरवासियों व मतदाताओं का आभार जताते हुए नगर विकास के लिए एक नया अध्याय शुरू करने की बात कही.
http://4 पार्षदों वाली कांग्रेस की हीराबाई बघेल बनीं बागबाहरा नपा अध्यक्ष







