रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति बीते चार दिनों से स्थिर बनी हुई है. राहत की बात यह है कि इन चार दिनों में राज्य में कोरोना संक्रमण का एक भी नया केस नहीं मिला है, जबकि बीते चार दिनों में कुल 1030 सैंपल जांच के लिए गए, जिसमें से 856 की रिपोर्ट निगेटिव आई है, 174 सैंपल की जांच रिपोर्ट आनी शेष है. पांच अप्रैल से 8 अप्रैल तक इन चार दिनों के दौरान कोरोना के 5 संक्रमित व्यक्ति पूर्णतः स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं. राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित कुल 10 लोग पाए गए. इनमें से 9 संक्रमित लोग इलाज के बाद पूरी तरह से स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं. एकमात्र संक्रमित किशोर बालक का इलाज एम्स रायपुर में जारी है, जिसकी स्थिति में सुधार जारी है.
http://विवाद का पटाक्षेप कर चिरायु दल ने चार को किया होम क्वॉरंटीन
राज्य में अब तक कोरोना वायरस के कुल 2979 संभावित व्यक्तियों की पहचान कर सैंपल की जांच की गई, जिसमें 2795 के परिणाम निगेटिव प्राप्त हुए हैं तथा 174 सैंपल की जांच जारी है. स्वास्थ्य विभाग की सचिव श्रीमती निहारिका बारिक सिंह आज सर्किट हाऊस स्थित स्टेट कमांड एण्ड कन्ट्रोल सेंटर में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर कोरोना संक्रमण की रोकथाम तथा इलाज के लिए राज्य स्तर से लेकर जिला स्तर तक के चिकित्सालयों में की जा रही तैयारी की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की. उन्होंने विभागीय अधिकारियों को होम क्वांरेटाईन किए गए 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के स्वास्थ्य पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए. उन्होंने लोगों से कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए सावधानी बरतने, लॉकडाउन तथा सोशल डिस्टेन्स का पालन करने की अपील की है.
http://Whatsapp का नया फीचर, ग्रुप वीडियो कॉल करना हुआ आसान







