नई दिल्ली. नोरा फतेही और गुरु रंधावा का नया म्यूजिक वीडियो ‘डांस मेरी रानी’ रिलीज हो गया है. रिलीज के साथ ही यह गाना सोशल मीडिया पर धमाल मचाने लगा है. वीडियो की शुरुआत में नोरा पानी और पेड़ों के बीच जलपरी के लुक में दिखाई दे रही हैं, जिन्हें गुरु रंधावा बड़े प्यार से देख रहे हैं. बाद गाने में दोनो की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है. गाने में नोरा फतेही ब्राउन कलर की क्रोशिया स्कर्ट और क्रॉप टॉप में बेहद बिंदास नजर आ रही हैं. नूडल्स कर्ल वाले हेयर स्टाइल में नोरा बला की खूबसूरत लग रही हैं. म्यूजिक वीडियो ‘डांस मेरी रानी’ को गुरु रंधावा ने जहरा एस खान के साथ मिलकर गाया है.
https://प्रियंका के गाने पर इन दो लड़कियों ने किया जबरदस्त डांस, वीडियो हो रहा वायरल
गाने के बोल रश्मि विराग ने तैयार किए हैं. वहीं, तनिष्क बागची गाने के कंपोजर हैं. वीडियो के निर्देशन की जिम्मेदारी बॉस्को लेस्ली मार्टिस को दी गई थी. बता दें कि बॉलीवुड में अपने जबरदस्त डांस से पहचान बनाने वालीं नोरा फतेही ने इससे पहले गुरु रंधावा के साथ ‘नाच मेरी रानी’ में काम किया था. दोनों का यह गाना अब तक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. एक तरफ जहां ‘डांस मेरी रानी’ में नोरा जलपरी बनकर लोगों को दीवाना बना रही हैं, तो वहीं वह ‘नाच मेरी रानी’ में वह एक रोबट के अवतार में नजर आई थीं.
https://सपना ने घाघरा पहनकर बॉलीवुड गाने पर किया डांस, देखिए वीडियो










