नई दिल्ली. एचएमडी ग्लोबल ने अपने मिलिट्री ग्रेड स्मार्टफोन Nokia XR20 को भारत में लॉन्च कर दिया है. इसकी कीमत 46,999 रुपए रखी गई है. इस कीमत में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी. फोन की बिक्री 30 अक्टूबर से नोकिया के ऑनलाइन स्टोर, ई-कॉमर्स साइट और रिटेल स्टोर से होगी. इस स्मार्टफोन को लेकर दावा है कि 55 डिग्री की गर्मी भी इस फोन को कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी. वहीं 1.5 मीटर गहरे पानी में यह फोन एक घंटे तक आराम से रह सकता है. कंपनी ने कहा है कि अगले चार साल तक मासिक सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा और तीन साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट मिलेगा. फोन में 5जी का भी सपोर्ट दिया गया है. नोकिया XR20 में एंड्रॉयड 11 मिलेगा. फोन में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2400 पिक्सल है.
https://Vivo Y3s भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टन का प्रोटेक्शन है. इसमें स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा. कैमरे की बात करें तो इसमें डु्अल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का है. वहीं दूसरा लेंस 13 मेगापिक्सल का है. कैमरे के साथ Zeiss ऑप्टिक्स का सपोर्ट है. फ्रंट में सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. कैमरे के साथ एक्शन कैम मोड भी दिया गया है. इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ v5.1, GPS/A-GPS, NavIC, NFC, USB टाईप-सी पोर्ट और 3.5mm का हेडफोन जैक दिया गया है. इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी है. इसमें 4630mAh की बैटरी है जिसके साथ 18W की वायर चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट है.
https://‘धमाका’ का ट्रेलर रिलीज, इंटेंस रोल में दिखाई दिए कार्तिक आर्यन










