नई दिल्ली. HMD Global ने भारत में नया स्मार्टफ़ोन Nokia 5.3 लॉन्च कर दिया है. इसके दो मेमोरी वेरिएंट्स- 4GB रैम और 64GB स्टोरेज, 6GB रैम और 64GB स्टोरेज हैं. इनकी क़ीमत क्रमशः 13,999 रुपए और 15,999 रुपए है. इसे सयान, सैंड और चारकोल कलर ऑप्शन में उतारा गया है. इसकी बिक्री 1 सितंबर से शुरू होगी. इसे नोकिया की वेबसाइट और ऐमेजॉन इंडिया से ले सकते हैं. ये एक बजट स्मार्टफ़ोन है और इसमें Qualcomm Snapdragon 665 प्रोसेसर दिया गया है. Nokia 5.3 में 6.55 इंच की HD+ स्क्रीन दी गई है , रेश्यो 20:9 का है. ये स्मार्टफोन Android 10 पर चलता है. कंपनी ने कहा है कि इसमें रेग्यूलर एंड्रॉयड अपडेट्स दिए जाएंगे.
http://सुशांत की बहन श्वेता ने शेयर किया ट्रिब्यूट सॉन्ग, वीडियो देख हो जाएंगे इमोशनल
कंपनी ने इसमें Android 11 अपडेट देने का भी वादा किया है. Nokia 5.3 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेस्ड चार रियर कैमरे दिए गए हैं. इसमें नाइट मोड भी है और वाइड एंगल के साथ मैक्रो लेंस भी दिया गया है. गूगल असिस्टेंट के लिए इस फ़ोन में एक डेडिकेटेड बटन भी दिया गया है. कैमरा सेटअप की बात करें तो प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है, दूसरा 2 मेगापिक्सल का है, तीसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल और चौथा 2 मेगापिक्सल का है. सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इस स्मार्टफोन में 4,000 mAh की बैटरी दी गई है और कंपनी का दावा है कि ये 2 दिन तक का बैकअप दे सकती है. कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टफोन में यूएसबी टाइप सी और हेडफोन जैक दिए गए हैं. इस फोन में रियर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है.
http://राज्य पुलिस सेवा के 18 अधिकारियों का तबादला, देखिए सूची










