रायपुर. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा शैक्षणिक सत्र 2020-21 से मेधावी छात्रों की प्रावीण्य सूची तैयार करते समय बोनस अंकों को नहीं जोड़ा जाएगा. यह निर्णय छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की साधारण सभा की बैठक में लिया गया है. उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा शैक्षणेत्तर गतिविधियों के लिए 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को बोनस अंक प्रदाय किया जाता है। वर्तमान में बोनस अंक को शामिल करते हुए प्रावीण्य सूची तैयार की जाती है. साधारण सभा के निर्णय के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2020-21 से मेघावी छात्रों की प्रावीण्य सूची बनाते समय मेधावी छात्रों की शैक्षणेत्तर गतिविधियों के बोनस अंक नहीं जोड़े जाएंगे, परंतु बोनस अंक अंकसूची में जोड़कर अंकसूची जारी की जाएगी.
http://पूर्व सीएम बोले- सरकारी शराब दुकानों में बिक रही 30 प्रतिशत अवैध शराब
प्रयास विद्यालय के चार विद्यार्थियों ने सीए प्रवेश परीक्षा की उत्तीर्ण
रायपुर. छत्तीसगढ़ में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने फिर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. प्रयास आवासीय विद्यालय के चार विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर की चार्टेट एकाउंटेंट (सीए) चयन के लिए प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की है. चयनित विद्यार्थियों में सरगुजा जिले के अंबिकापुर गोधनपुर निवासी अनुराग बखला, जशपुर जिले के ग्राम दुलदुला के दयानंद भगत, कोण्डागांव जिले के केशकाल के लोचन प्रसाद और जिला मुख्यालय धमतरी के विद्यामंदिर के पास निवास करने वाले पारितोष सोनकर शामिल हैं.
http://पति-पत्नी में तीन अंडे की वजह से हुआ विवाद, थाने पहुंचा मामला







