আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

‘रामायण’ के ‘निषाद राज’ का निधन, दीपिका चिखलिया ने जताया शोक

Published on: October 21, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. रामानंद सागर के ‘रामायण’ में भगवान श्रीराम के मित्र निषाद राज की भूमिका निभाने वाले एक्टर चंद्रकांत पंड्या का निधन हो गया. चंद्रकांत के निधन की सूचना सीता माता का रोल निभाने वाली फेमस एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने सोशल मीडिया पर दी है. दीपिका चिखलिया में इंस्टाग्राम पर निषाद राज की भूमिका वाली फोटो शेयर कर बताया है कि चंद्रकांत पंड्या नहीं रहें. बता दें कि गुजरात के बनासकांठा जिले के भीलड़ी गांव के रहने वाले चंद्रकांत पंड्या का जन्म एक 1 जनवरी 1946 में एक बिजनेस फैमिली में हुआ था. चंद्रकांत के पिता एक बिजनेसमैन थे, जो गुजरात से आकर मुंबई में बस गए थे. चंद्रकांत का बचपन और एजुकेशन मायानगरी में ही हुई.

https://मुख्यमंत्री ने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के रिक्त पदों पर भर्ती तत्काल पूर्ण करने के दिए निर्देश

इन्हें घरवाले प्यार से बबला बुलाते थे. चंद्रकांत और बॉलीवुड के लीजेंड एक्टर अमजद खान के बीच काफी याराना था. दोनों ने एक साथ कॉलेज में पढ़ाई की थी. बचपन से ही एक्टिंग में रुचि रखने वाले चंद्रकांत की मुलाकात अरविंद त्रिवेदी से नाटक के दौरान ही हुई थी. दोनों ने कई नाटक में साथ काम किया. चंद्रकांत को सबसे पहला ब्रेक गुजराती फिल्म ‘कडू मकारनी’ में मिला था. कडू मकारनी में काम कर पंड्या गुजराती फिल्म इंडस्ट्री के बड़े एक्टर में शुमार हो गए. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ‘रामायण’ के अलावा चंद्रकांत पंड्या ने 100 से अधिक हिंदी गुजराती फिल्मों और टीवी धारावाहिक में काम किया था. जिसमें ‘विक्रम बेताल’, ‘संपूर्ण महाभारत’, ‘तेजा’ और ‘होते होते प्यार हो गया’ शामिल हैं.

https://केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को दिवाली गिफ्ट, DA 3 फीसदी बढ़ा

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now