नई दिल्ली. एक्ट्रेस निया शर्मा आएदिन अपनी तस्वीरों और वीडियो के कारण सुर्खियों में छाई रहती हैं. हाल ही में उन्होंने एक डांस वीडियो शेयर करके सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. इस वीडियो में निया शर्मा का काफी जबरदस्त डांस नजर आ रहा है. वह कोरियोग्राफर के साथ उन्हें टक्कर देते हुए थिरक रही हैं. उनका डांस लोगों को शकीरा की याद दिला रहा है. इस वीडियो में निया अंग्रेजी गाने पर गजब का डांस करते हुई दिख रही हैं. इस डांस वीडियो में निया की फुर्ती देखते ही बन रही है.
http://टीम इंडिया को झटका, इंग्लैंड के खिलाफ बाकी बचे 2 वनडे से बाहर हुआ ये बल्लेबाज
इस वीडियो में निया रेड कलर के क्रॉप टॉप और ब्लैक शॉट्स में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं. उनकी खुली लंबी जुल्फें लुक को परफेक्ट बना रही हैं. उनका ये हॉट अवतार उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है. इस वीडियो के कैप्शन में निया ने यह जानकारी दी है कि अब इंस्टाग्राम पर उनके 6 मिलियन फॉलोअर्स हो चुके हैं. उन्होंने लिखा है- रेबिलिंग मेरे 6 मिलियन पूरे होने पर #rebelchallenge. इसके साथ उन्होंने एक आंख मारने वाला इमोटिकॉन भी शेयर किया है. देखिए ये वीडियो-
http://जांच टीम के सामने पत्रकार से मारपीट, आईजी को ज्ञापन










