जांजगीर-चाम्पा. छत्तीसगढ़ में अगला सरकारी मेडिकल कॉलेज जांजगीर-चाम्पा जिले में खोला जाएगा. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को जिला मुख्यालय जांजगीर के हाईस्कूल मैदान में आयोजित विशाल किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए इस आशय की घोषणा की है. मुख्यमंत्री ने जिले की जनता को 1083 करोड़ रुपए के 1255 विकास कार्यों की सौगातें दी हैं. इनमें 262 करोड़ रुपए के 419 विकास कार्यों का लोकार्पण और 821 करोड़ रुपए के 836 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन शामिल है. उन्होंने राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत 1051 हितग्राहियों को 1 करोड़ 12 लाख रुपए की सामग्री एवं चेक वितरित किए.
http://108MP कैमरे के साथ Mi 10i भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
श्री बघेल ने सम्मेलन में हसदेव नहर परियोजना के चन्द्रपुर क्षेत्र की तीन नहरों के संधारण कार्यों की स्वीकृति की घोषणा भी की. मुख्यमंत्री ने महती सभा में किसानों के प्रति किए गए अपनी सरकार के वायदों को फिर से दोहराया. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के धान का उचित दाम दिलाने के लिए वचनबद्व है. इसके लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना में धान के साथ मक्का और गन्ना की खेती को प्रोत्साहन के लिए किसानों को 10 हजार रुपए प्रति एकड़ के मान से आदान सहायता राशि दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि राजीव गांधी न्याय योजना के अंतर्गत दी जा रही राशि किसानों को धान उत्पादन के लिए बोनस नहीं बल्कि उनकी मेहनत के प्रति सम्मान स्वरूप दे रही है.
http://21 जिलों में कोरोना वैक्सीनेशन की मॉक ड्रिल 7-8 जनवरी को
प्रति एकड़ 10 हजार रुपए के हिसाब से यह राशि आगे भी निरंतर जारी रहेगी. मुख्यमंत्री ने जांजगीर जिले के किसानों की तारीफ करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा धान का उत्पादन इसी जिले से होता है. उन्होंने कहा कि मिनीमाता, बिसाहूदास महंत जैसे हमारे महान पुरखों की दूर-दर्शिता के वजह से जांजगीर आज राज्य के सर्वाधिक सिंचित जिले में शुमार है. हसदेव नहर परियोजना का जांजगीर जिले में विस्तार का श्रेय इन्ही राजनेताओं को जाता है. इसका लाभ उठाकर जिले के किसान समृद्ध और खुशहाल हो रहे हैं.
यहां किसी मंदिर की तरह होती है शहीद स्मारक की साफ-सफाई https://t.co/PDKr4XXPOx
— Cg Janadesh (@CJanadesh) January 5, 2021







