पिथौरा. स्थानीय पुलिस थाना परिसर में नवनिर्मित शहीद स्मारक का लोकार्पण आज एसडीओपी पुपलेश कुमार पात्रे के हाथों से होगा. ज्ञात हो कि क्षेत्र के शहीदों की याद में स्थानीय टैक्सी यूनियन के सहयोग से उक्त स्मारक बनाया गया है. विगत छह माह से निर्माणाधीन शहीद स्मारक की पूर्णता के बाद आज दशहरा के अवसर पर इस स्मारक का लोकार्पण किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में एसडीओपी पुपलेश पात्रे द्वारा पहले शस्त्र पूजन किया जाएगा बाद स्मारक में एक राइफल लगाई जाएगी. शहीदों की याद में बना यह गौरवशाली स्मारक हमेशा खुला रहेगा जहाँ आमजन अपने शहीदों को नमन कर सकेंगे. उक्त जानकारी टैक्सी यूनियन के गुरदीप सिंह चावला एवं रितेश महन्ती ने दी है.
http://IPL 2020 : प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई CSK, साक्षी ने लिखा इमोशनल पोस्ट
बाइक चालक खड़े ट्रक से टकराया, मौत
महासमुंद. शनिवार को एक युवक सड़क पर खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गया, जिससे उनकी मौत हो गई. पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है. पुलिस के अनुसार ग्राम बिरहीपाली थाना सोहेला जिला बरगढ़ ओड़िशा निवासी कौशल भोई अपनी बाइक क्रमांक सीजी 06 7551 से सरायपाली आया था. शाम को काम निपटाकर वापस ग्राम बिरहीपाली ओड़िशा जा रहा था. इसी दौरान जब वह घाटकछार के पास पहुंचा था तभी अंधेरा होने के कारण सड़क किनारे खड़े ट्रक क्रमांक सीजी 07 सीए 3466 से पीछे से टकरा गया. उसके सिर पर गंभीर चोट आई. हाइवे पेट्रोलिंग की टीम ने युवक को उपचार के लिए सीएचसी सरायपाली लाया जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. प्रार्थी के परिजन राजेश भोई ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है.
http://कोयला घोटाला : पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप रे समेत तीन को 3 साल की सजा







