আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों की नवीन पदस्थापना

Published on: July 30, 2020
---Advertisement---

रायपुर. राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों की नवीन पदस्थापना आदेश जारी कर दिए गए हैं. जारी आदेश के अनुसार-

http://विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के अंतिम वर्ष तथा अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं होंगी ऑनलाइन

प्राथमिकता श्रेणी के एक और दो सदस्य वाले कार्डधारियों को अगस्त में मिलेगा निःशुल्क चावल

रायपुर. सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत प्राथमिकता श्रेणी के एक और दो सदस्य वाले राशनकार्डधारी को अगस्त माह में निःशुल्क चावल प्राप्त होगा. साथ ही तीन और चार सदस्य वाले प्राथमिकता श्रेणी के राशनकार्डधारियों से मासिक पात्रता 35 किलो चावल का केवल 5-5 रुपए लिया जाएगा. इसी प्रकार पांच सदस्य वाले राशनकार्डों पर 35 किलो चावल का 15 रुपए लिया जाएगा. इस संबंध में आयुक्त, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संचालनालय द्वारा आज आदेश जारी कर राज्य के सभी कलेक्टरों को एक और दो सदस्य वाले राशनकार्डधारियों को निःशुल्क और तीन से ज्यादा सदस्य वाले राशनकार्डों पर निर्धारित शुल्क के अनुसार चावल वितरण कराने कहा गया है.

http://हार्दिक पंड्या बने पिता, नताशा स्तांकोविक ने दिया बेटे को जन्म

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 31 अगस्त तक आवेदन

धमतरी. असाधारण क्षमता वाले ऐसे बच्चे जिन्होंने नवाचार, शिक्षा, विद्यालयीन गतिविधि, खेल, कला, सांस्कृतिक, सामाजिक सेवा और बहादुरी सहित विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धि हासिल की हो, उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ’प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ प्रदाय किया जाता है. जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि इस साल भी पुरस्कार के लिए ज्यादा से ज्यादा बच्चों का नामांकन किया जाना है. इसके लिए ऐसे बच्चे जिनकी आयु 31 अगस्त 2020 की स्थिति में पांच से 18 साल तक की हो, वे भारत शासन की विभागीय पोर्टल http://nca-wcd.gov.in के माध्यम से आगामी 31 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं. ज्ञात हो कि इसमें पुरस्कार स्वरूप एक लाख रुपए की राशि, एक पदक और प्रमाण पत्र प्रदाय किया जाता है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now