नई दिल्ली. फिल्म ‘पुष्पा’ जब से रिलीज हुई है इसके गाने और डायलॉग्स पर रील्स बनाने की बाढ़ आ गई है. हर कोई इस फिल्म के गाने और डायलॉग्स पर रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहा है. पुष्पा राज का आइकॉनिक ऐक्शन भी लोग करते दिखाई दिए हैं. इसी बीच एक नवजात का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इसमें एक न्यूबॉर्न बेबी हाथ से पुष्पा वाला ऐक्शन कर रहा है. इस नवजा की आंखें तक नहीं खुली हैं. नवजात का हाथ चिन के नीचे इस तरह जाता दिख रहा है कि एकदम पुष्पा का ‘झुकेगा नहीं’ स्टेप लग रहा है.
https://Russia-Ukraine War: अमेरिका ने चेताया- यूक्रेन पर केमिकल अटैक कर सकता है रूस
आईएएस अफसर अवनीश शरण ने इस वीडियो को शेयर कर लिखा है- ये तो पक्का कभी नहीं झुकेगा. इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. नवजात का यह स्वैग देखकर सोशल मीडिया यूजर्स उसके फैन हो गए हैं. कुछ ही सेकंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक नवजात बच्चा कपड़े में लिपटा हुआ है. इस दौरान वह ‘पुष्पा’ फिल्म का सिग्नेचर स्टेप करता नजर आ रहा है. वीडियो के बैकग्राउंड में आपको पुष्पा फिल्म का डायलॉग ‘मैं झुकेगा नहीं’ भी सुनाई दे रहा होगा.
https://5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Samsung Galaxy F23 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत
ये तो पक्का कभी झुकेगा नहीं.🤩 pic.twitter.com/orOnRwPpPG
— Awanish Sharan (@AwanishSharan) March 7, 2022










