खरसिया. पहाड़ी झरने के पास एक नवजात बच्ची राह में लावारिस पड़ी मिली, जिसे प्रारंभिक जांच एवं उपचार के बाद चाइल्ड केयर रायगढ़ भेजा गया है. यह दिल दहला देने वाला वाकिया बुधवार को ग्राम सोनबरसा में हुआ. नगर के समीप ही स्थित ग्राम सोनबरसा में भोर में टहलने के लिए फूल सिंह नामक व्यक्ति जब पहाड़ के किनारे पहुंचे तो रास्ते में एक नन्हीं किलकारी ने बरबस ही उनका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. देखा तो एक नवजात बच्ची रास्ते में लावारिस पड़ी हुई थी. ऐसे में फूल सिंह उन्हे उठाकर सरपंच श्रीमती जयंती राठिया के घर ले आए.
http://नोटबंदी के बाद अब सोने की बारी! बड़ा कदम उठाने जा रही है मोदी सरकार
वहीं सरपंच ने 112 पर सूचना दी. मितानिन को साथ में लेकर सरपंच ने नवजात बच्ची को सिविल अस्पताल खरसिया पहुंचाया. वहीं मितानिन कुमारी सिदार ने चौकी में मामला दर्ज करवाया. एसडीओपी पीताम्बर पटेल ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराध पंजीबद्ध किया गया है. वहीं सूक्ष्म जांच करते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी. स्थानीय सिविल अस्पताल में प्रारंभिक जांच पश्चात पुलिस ने धारा 317 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर नवजात को जिला चिकित्सालय भेजा. वहीं चाइल्ड केयर में उनका लालन-पालन किया जा रहा है. डॉक्टर्स का कहना है कि नवजात 2-3 दिन पहले जन्मी हुई प्रतीत होती है.
http://सगोत्र से विवाह पर बकरा भात और अर्थदण्ड, अर्थदण्ड न देने पर बहिष्कार, चार के खिलाफ जुर्म दर्ज







