আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Honda Amaze और WR-V के नए एडिशन लॉन्च, जानिए कीमत

Published on: November 3, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. होंडा कार्स इंडिया (HCI) ने अपनी पॉप्युलर फैमिली सेडान Amaze और एसयूवी कार WR-V का एक्सक्लूसिव एडिशन पेश किया है. नया एडिशन इन दोनों कारों के VX वेरियंट (पेट्रोल और डीजल इंजन) पर आधारित है और सभी कलर्स में उपलब्ध है. कार में साधारण वेरिएंट के मुकाबले कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं. होंडा Amaze का यह एडिशन पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ ही मैनुअल और CVT ट्रांसमिशन में भी आता है. पेट्रोल वेरियंट के मैनुअल ट्रांसमिशन की कीमत 7,96,000 रुपए और CVT ट्रांसमिशन की कीमत 8,79,000 रुपए है. इसी प्रकार डीजल वेरिएंट के मैनुअल ट्रांसमिशन की कीमत 9,26,000 रुपए और CVT ट्रांसमिशन की कीमत 9,99,000 रुपए है.

http://करवा चौथ पर एनर्जी बरकरार रखने के लिए इन बातों का रखें ख्याल



बात Honda WR-V की करें तो यह सिर्फ मैनुअल ट्रांसमिशन में आती है. पेट्रोल इंजन वाले एक्सक्लूसिव एडिशन की कीमत 9,69,900 रुपए और डीजल इंजन वाले एक्सक्लूसिव एडिशन की कीमत 10,99,900 रुपए रखी गई है. एक्सक्लूसिव एडिशन वाली इन गाड़ियों में ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जो स्टैंडर्ड वेरिएंट में नहीं मिलते. इनमें आकर्षक क्रोम गार्निश्ड ग्रिल और फॉग लैंप, एक्सक्लूसिव एडिशन बॉडी ग्राफिक्स, प्रीमियम सीट कवर, स्टेप इल्यूमिनेशन और फ्रंट फुट लाइट, और एक्सक्लूसिव एडिशन एम्ब्लम जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

http://आमिर खान की बेटी बोलीं- 14 साल की उम्र में हुआ था यौन शोषण

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now