नई दिल्ली. ‘प्रेम रोग’ से पद्मिनी कोल्हापुरे का पॉपुलर सॉन्ग ‘ये गलियां ये चौबारा’ का नया वर्जन रिलीज किया गया है. गाने में मां-बेटी के बंधन को दिखाया गया है. इस सॉन्ग को पद्मिनी कोल्हापुरे ने खुद अपनी भावपूर्ण और सुरीली आवाज में गाया है. सारेगामा और धमाका रिकॉर्ड्स द्वारा प्रस्तुत ‘ये गलियां ये चौबारा’ प्रियांक शर्मा और पारस मेहता द्वारा निर्मित है. इस सॉन्ग में एमी मिसोबाह और अमायरा भाटिया अभिनय कर रहे हैं और इसे धमाका रिकॉर्ड्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जा चुका है.
https://प्रेमिका ने शादी से किया इंकार, प्रेमी ने कर दी हत्या
एक्ट्रेस और उनके बेटे ने ‘ये गलियां ये चौबारा’ का रिक्रिएशन काफी खूबसूरती से किया है. गाना सुनते वक्त कई सीन्स इमोशनल कर देने वाले हैं. सॉन्ग के बारे में बात करते हुए पद्मिनी कोल्हापुरे कहती हैं, ‘इस सॉन्ग पर काम करना कुछ ऐसा था कि यह मुझे ओरिजिनल सॉन्ग की शूटिंग की यादों में ले गया. उस उत्साह को फिर से महसूस करके मुझे बहुत खुशी हो रही है और मैं इस पॉपुलर सॉन्ग को रिक्रिएट करने में सक्षम होने के लिए बेहद उत्साहित हूं.
https://स्कूल शिक्षा विभाग के विज्ञापित पदों के परीक्षा परिणाम की वैधता में पुनः 6 माह की वृद्धि










