नई दिल्ली. Vivo V21 का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इसको अब नियोन स्पार्क कलर में भी खरीदा जा सकता है. इस कलर वेरियंट को 29,990 रुपए में तमाम ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है. वीवो V21 5G में एंड्रॉयड 11 आधारित Funtouch OS 11.1 है. इसके अलावा इसमें 6.44 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2404 पिक्सल है. डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है. फोन में मीडियाटेक Dimensity 800U प्रोसेसर दिया गया है. फोन में 8 जीबी रैम और 256 जीबी की स्टोरेज है. फोन के साथ 3 जीबी वर्चुअल रैम भी है.
https://Samsung Galaxy A52s 5G का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानिए कीमत
वीवो ने अपने इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है जिसमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.79 है. दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल है और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है. रियर कैमरे सके साथ एलईडी फ्लैश लाइट और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन का सपोर्ट है. सेल्फी के लिए इसमें 44 मेगापिक्सल का कैमरा है जिसका अपर्चर f/2.0 है। फ्रंट कैमरे के साथ डुअल फ्लैश लाइट है. कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ v5.1, GPS/A-GPS और USB Type-C पोर्ट है. इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है. फोन में 4000mAh की बैटरी है जो कि 33W की फ्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.
https://‘हम दो हमारे दो’ का नया गाना ‘बांसुरी’ रिलीज, दिखी कृति-राजकुमार की जबरदस्त केमिस्ट्री










