আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Realme 8 5G का नया वेरिएंट लॉन्च, बना देश का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन

Published on: May 15, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. Realme 8 5G का नया 4GB + 64GB वेरिएंट लॉन्च किया गया है. इसकी कीमत 13,999 रुपए रखी गई है. यह भारत का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन बन गया है. बता दें पिछले महीने Realme 8 5G को भारत में केवल 4GB + 128GB और 8GB + 128GB वाले दो वेरिएंट्स में उतारा गया था. इनकी कीमतें क्रमश: 14,999 रुपए 16,999 रुपए रखी गई थी. रियलमी 8 5G के नए वेरिएंट को ग्राहक 18 मई से खरीद पाएंगे. ये फोन रियलमी की वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है. रियलमी की वेबसाइट पर लोगों MobiKwik और Freecharge से पेमेंट करने पर कैशबैक भी मिलेगा. ग्राहकों के पास सुपरसोनिक ब्लैक और सुपरसोनिक ब्लू वाले दो कलर ऑप्शन होंगे.

http://रायपुर में छूट के साथ 31 मई तक बढ़ा लॉकडाउन, आदेश जारी

नए वेरिएंट के बाकी स्पेसिफिकेशन्स पुराने वेरिएंट जैसे ही हैं. यानी इसमें 180Hz टच सैंपलिंग रेट और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5-इंच FHD+ LCD डिस्प्ले ग्राहकों को मिलेगा. इस स्मार्टफोन में Mali-G57 MC2 GPU के साथ MediaTek Dimensity 700 5G प्रोसेसर दिया गया है. फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में  48MP प्राइमरी कैमरा, 2MP मोनोक्रोम कैमरा और 2MP डेप्थ कैमरा दिया गया है. वहीं, सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में 16MP का कैमरा मौजूद है. ये एंड्रॉयड 11 बेस्ड Realme UI 2.0 पर चलता है. कनेक्टिविटी के लिहाज से इसमें 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.0, GPS और USB टाइप-C पोर्ट का सपोर्ट दिया गया है. इसकी बैटरी 5,000mAh की है और यहां 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मौजूद है. फिंगरप्रिंट सेंसर यहां साइड माउंटेड है.

http://चक्रवाती तूफान तौकते को लेकर हाई अलर्ट, 175 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now