আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ का नया ट्रेलर रिलीज, देख रह जाएंगे दंग

Published on: November 22, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ का नया ट्रेलर रिलीज हो गया है. अवतार: द वे ऑफ वॉटर 16 दिसंबर को थिएटर में रिलीज होगी. इस फिल्म से जेम्स कैमरून एक बार फिर दर्शकों को एलियन की शानदार दुनिया में ले जाने के लिए तैयार हैं. दो मिनट का ये नया ट्रेलर, पहले रिलीज हुए ट्रेलर के मुताबिक जेक सुली और उनके परिवार के जीवन की गहराई को नजदीक से दर्शाता है. इस ट्रेलर वीडियो में महासागर युद्ध के मैदान में तब्दील नजर आता है. इस ट्रेलर में पेंडोरा और उनकी अंडर वाटर लाइफ के स्टनिंग विजुअल देखने को मिलते हैं. बता दें, पानी के नीचे फिल्म मोशन कैप्चर करने की तकनीक को विकसित करने में कैमरून को कई साल लगे हैं.

https://श्रद्धा मर्डर केस : अब तक मिली 18 हड्डियां, CFSL की रिपोर्ट से सच आएगा सामने

अवतार: द वे ऑफ वॉटर इस सीरीज की पहली फिल्म ‘अवतार’ की रिलीज के एक दशक बाद आ रही है. इस फिल्म को 2009 में रिलीज हुई ‘अवतार’ के 10 साल बाद सेट किया गया है. ‘अवतार’ में मनुष्यों द्वारा एलियन की जमीन को लुटने के प्रयासों को दर्शाया गया था. अवतार: द वे ऑफ वॉटर भारत में अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी. अवतार के इस सीक्वल में सैम वर्थिंगटन, ज़ो सलदाना, सिगोर्नी वीवर, स्टीफन लैंग, क्लिफ कर्टिस, जोएल डेविड मूर, सीसीएच पाउंडर, एडी फाल्को, जेमाइन क्लेमेंट और केट विंसलेट नजर आएंगे.

https://‘हनुमान’ का टीजर देख यूजर्स ने ‘आदिपुरुष’ को किया ट्रोल

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now