नई दिल्ली. सपना चौधरी का नया गाना ‘लख्मीचंद की टेक’रिलीज हो चुका है. रिलीज के साथ ही गाना सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है. इसमें सपना गांव की सीधी सादी महिला का किरदार में हैं. उनके साथ गाने में आशीष नेहरा भी हैं. सपना चौधरी ने ये गाना अपने यूट्यूब चैनल Dreams Entertainment पर रिलीज़ किया है. रिलीज होने के साथ ही गाना जमकर वायरल हो रहा है. फैंस को सपना का ये गाना भी खूंब पसंद आ रहा है. सपना ने इस गाने को अपने सोशल मीडिया पर भी साझा किया था.
http://लॉकडाउन में थोड़ी छूट से बाजारों और बैंकों में उमड़ी भीड़, कलेक्टर बोले- लापरवाही पड़ेगी भारी
गाने को शेयर करते हुए सपना ने लिखा- हमारा नया गाना लख्मी चंद की टेक रिलीज हो गया है. उम्मीद है मेरे सब गानों के जैसे इस गाने को भी आपका खुब प्यार मिलेगा और आपका प्यार हमेशा ऐसा ही बना रहेगा. बता दें कि सपना एक के बाद एक लगातार नए गाने रिलीज कर रही है. अप्रैल महीने में भी सपना के कई गानें रिलीज हो चुके हैं. इसके अलावा सपना सोशल मीडिया अकाउंट पर सपना ने अपने कई नए फोटोशूट भी साझा किए हैं. इन तस्वीरों पर भी सपना के फैंस ने जमकर लाइक और कमेंट किए हैं.
http://ठेकेदार ने नहीं दी मजदूरी, मजदूरों ने चोरी कर लिया लाखों का सामान










