नई दिल्ली. एक्ट्रेस सारा अली खान और एक्टर वरुण धवन की फिल्म कुली नंबर 1 नया गाना मम्मी कसम रिलीज कर दिया गया है. गाने में वरुण-सारा की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. कुली नंबर 1 के हाल में रिलीज हुए गाने ‘भाभी’ और ‘हुस्न है सुहाना’ जहां लगातार चार्ट में टॉप पर बने हुए हैं, वहीं धमाल मचाने के लिए अब मम्मी कसम गाना भी जारी कर दिया गया है. गाने को तैयार किया है तनिष्क बागची ने और इसमें मेलोडी के साथ उदित नारायण, मोनाली ठाकुर और रैपर इक्का सिंह की बेहतरीन आवाजों का शानदार नमूना देखने को मिला है. गाने के बोल शब्बीर अहमद ने लिखे हैं.
http://छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा : नियमित परीक्षार्थियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी
निर्माता जैकी भगनानी ने कहा कि- मम्मी कसम फिल्म के ओरिजिनल्स ट्रैक्स में से एक है, जिसे सभी उम्र के संगीत प्रेमियों को आकर्षित करने के लिए तैयार किया गया है. साथ ही यह कुली नंबर 1 के सारे एहसास और जिंदादिली के साथ भी बड़ी खूबसूरती से मेल खाता है. यह अलहदा किस्म का मजेदार गाना है. फिल्म के मूल में जो रोमांटिक और कॉमिक बात है, उसे यह गीत बढ़िया ढंग से सामने लाता है. तनिष्क बागची का म्यूजिक थिरकने पर मजबूर कर देता है, और वरुण और सारा की केमिस्ट्री जानदार ढंग से उभरकर सामने आती है. देखिए गाना-
http://किसानों के पुराने जूट बारदानों का धान खरीदी में होगा उपयोग, आदेश जारी










