नई दिल्ली. कृति सेनन और राजकुमार राव की फिल्म ‘हम दो हमारे दो’ का नया गाना ‘बांसुरी’ रिलीज हो गया है. गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. इसे सचिन-जिगर की जोड़ी ने कंपोज किया है. इस गाने को असीस कौर, आईपी सिंह और देव नेगी ने मिलकर गाया है. गाने पर राजकुमार और कृति परफॉर्म करते हुए नजर आ रहे हैं. फैंस दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद कर रहे हैं. लोग असीस कौर की आवाज और कृति सेनन के डांस के कायल हो गए हैं.
गाने की धमाकेदार बीट्स के साथ ही इस गाने में कृति सैनन का बोल्ड अंदाज भी लोगों को पसंद आ रहा है. इस वीडियो में कृति एक ब्लैक कलर की हैवी ब्रालेट के साथ हाई थाई स्लिट स्कर्ट पहने हैं. उनका ये लुक काफी हॉट है. गाने में उनके डांस मूव्स भी लोगों को पसंद आ रहे हैं. बता दें कि यह फिल्म इसी महीने 29 अक्टूबर से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होना शुरू हो जाएगी. फिल्म में परेश रावल और रत्ना पाठक शाह भी खास रोल निभा रहे हैं. देखिए गाना-
https://रायपुर रेलवे स्टेशन में खड़ी ट्रेन में ब्लास्ट, 4 जवान घायल










