আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

‘राधे’ का नया गाना ‘दिल दे दिया’ रिलीज, सलमान-जैकलीन की दिखी सिजलिंग केमिस्ट्री

Published on: May 2, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. सलमान खान की फिल्म राधे का दूसरा गाना ‘दिल दे दिया’ रिलीज हो गया है. इस पावर-पैक डांस ट्रैक में सलमान खान और जैकलीन फर्नांडीज नजर आ रहे हैं. ये गाना दर्शकों के बीच तुरंत हिट हो गया था. इस पेप्पी नंबर में ग्रूवी डांस मूव्स और इलेक्ट्रिफाइंग बीट्स का मिश्रण है. जैकलीन एथनिक मराठी ड्रेस में दिखाई दे रही हैं, जिसे उन्होंने बेहद खूबसूरती से कैरी किया है. जबकि सलमान काले रंग के कैजुअल सूट में हमेशा की तरह हैंडसम लग रहे हैं. जैकलीन और सलमान के बीच की सिजलिंग केमिस्ट्री दर्शकों के होश उड़ाने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

http://SBI ने होम लोन की ब्याज दरों में की कटौती, महिलाओं को दी विशेष छूट

हिमेश रेशमिया ने गाने का संगीत कंपोज किया है और शब्बीर अहमद गीतकार हैं. वहीं कमाल खान और पायल देव ने गाने को स्वर दिया है और शबीना खान ने इसे कोरियोग्राफ किया है. बता दें कि सलमान खान के साथ फिल्म राधे में दिशा पटानी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे. राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई को सलमान खान फिल्म्स ने जी स्टूडियो के साथ मिलकर प्रस्तुत किया है. सलमा खान, सोहेल खान और रील लाइफ प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित, यह फिल्म इस साल ईद के मौके पर 13 मई को रिलीज होगी.

http://रुबीना दिलैक ने किया जबरदस्त डांस, वीडियो वायरल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now