नई दिल्ली. सारा अली खान, अक्षय कुमार और घनुष की फिल्म ‘अतरंगी रे’ का नया गाना ‘चका-चक’ रिलीज हो गया है. इस गाने में सारा झूम कर नाचती नजर आ रहीं हैं. उनके डांसिंग मूव्स काफी ग्रेसफुल लग रहे हैं. इस डांसिंग सॉन्ग में सारा अली खान के एक्सप्रेशन वाकई में कमाल के हैं. वो एकदम देसी अंदाज में डांस करके धनुष को छेड़ती दिखाई दे रही हैं. धनुष की इस गाने में सारा को काफी मायूस से लुक दे रहे हैं जैसे जो भी शादी की रस्में वो निभा रहे हैं वो बेमन से कर रहे हैं. वहीं सारा बार-बार अपने चुलबुले अंदाज में उन्हें छेड़ रही हैं.
https://फिर मिल रहा है सस्ता सोना खरीदने का मौका, जानें कैसे करें निवेश
सारा ने फॉलेसेन ग्रीन कलर की साड़ी पहनी है तो घनुष साउथ की ट्रेडिशन आउटफिट में नजर आ रहे हैं. इस गाने को एआर रहमान ने म्यूजिक दिया है. चका चक सॉन्ग को आवाज श्रेया घोसाल ने दी है और इरशाद कामिल ने इस गाने के लिरिक्स लिखे हैं. सारा के डांसिंग को कोरियोग्राफर विजय गांगुली ने कोरियोग्राफ किया है. बता दें कि फिल्म में पहली बार सारा अली अक्षय कुमार और धनुष संग स्क्रीन स्पेश शेयर करने जा रही हैं. फैंस को इस फ्रेश जोड़ी से बने लव ट्रायंगल का बेसब्रीस से इंतजार है.
https://अब Reliance Jio के प्रीपेड प्लान्स भी हुए महंगे, देखिए नई दरें










