नई दिल्ली. नई Royal Enfield Classic 350 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली रेट्रो क्रूजर बाइक के नए अपडेटेड वर्जन में कई बदलाव देखने को मिलेंगे. बेहद अट्रैक्टिव लुक और दमदार इंजन वाली नई 2021 रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 बाइक की भारतीय बाजार में शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.84 लाख रुपए रखी गई है. जो टॉप मॉडल के लिए 2.15 लाख रुपए तक जाती है. कंपनी ने इस बाइक को उसी जे-प्लेटफॉर्म पर बनाया है जिसमें Meteor 350 तैयार की गई है. साथ ही, नई क्लासिक 350 में इस्तेमाल किए गए कई प्रमुख कंपोनेंट्स Meteor 350 में भी देखने को मिलते हैं.
https://50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी के साथ Redmi 10 Prime भारत में लॉन्च, जानिए कीमत
नई Classic 350 को 11 रंगों के साथ 5 नए वेरिएंट्स रेडिट्च सीरीज, हैल्सियन सीरीज, क्लासिक सिग्नल्स, डार्क सीरीज और क्लासिक क्रोम में उतारा गया है. बाइक को खरीदने के लिए ग्राहकों को कंपनी के डीलर्स और आधिकारिक वेबसाइट के जरिए इसकी बुकिंग करनी होगी. इसमें फ्यूल लेवल, ऑडोमीटर और ट्रिप मीटर जैसी अहम जानकारी दिखाने के लिए एक स्मॉल डिजिटल क्लस्टर दिया गया है. हालांकि, इसका स्पीडोमीटर काफी जगह घेरता है. क्लासिक 350 में टर्न-बाय-टर्न ट्रिपर नेविगेशन दिया गया है, जो पहली बार Meteor 350 में पेश किया गया था. टर्न-बाय-टर्न ट्रिपर नेविगेशन सिर्फ क्लासिक 350 क्रोम सीरीज में उपलब्ध होगा. बाकी सीरीज के लिए यह विकल्प नहीं है. इसका इंजन 20PS की पॉवर और 27Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. कंपनी ने चेसिस में बड़ा अपग्रेडेशन किया है. यह डबल डाउनट्यूब यूनिट है. इससे बाइक राइडर को बेहतर स्टेबिलिटी मिलेगी.
https://Hyundai i20 N Line भारत में लॉन्च, मिलेगा स्पोर्टी ड्राइविंग एक्सपीरियंस










