रायपुर. राज्य शासन ने भारतीय वन सेवा के तीन अधिकारियों को नवीन दायित्व सौंपे हैं. इसके तहत प्रधान मुख्य वन संरक्षक तथा वन बल के प्रमुख मुदित कुमार सिंह की सेवाएं वन विभाग से लेते हुए छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद रायपुर के महानिदेशक पद पर पदस्थ किया गया है. इसी तरह विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी लोक निर्माण विभाग एवं प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य सड़क विकास निगम रायपुर अनिल राय को छत्तीसगढ़ अधोसंरचना विकास निगम (सीआईडीसी) रायपुर के प्रबंध संचालक पद पर पदस्थ किया गया है.
http://न्यूजीलैंड दौरे से पहले टीम इंडिया को झटका, धवन के बाद ये खिलाड़ी भी हुआ बाहर
योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सचिव तथा संचालक आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान तथा प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ अधोसंरचना विकास निगम (सीआईडीसी) रायपुर को सचिव स्कूल शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. अनिल राय द्वारा प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ अधोसंरचना विकास निगम (सीआईडीसी) रायपुर का कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से आशीष कुमार भट्ट प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ अधोसंरचना विकास निगम (सीआईडीसी) रायपुर के प्रभार से मुक्त होंगे.
http://VIDEO : हिना खान की फिल्म हैक्ड का ट्रेलर रिलीज, ड्रामे और सस्पेंस का तड़का
वित्तीय वर्ष 2020-21 के बजट की तैयारियां
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में वित्तीय वर्ष 2020-21 के बजट की तैयारियों के सिलसिले में स्कूल शिक्षा, आदिमजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा सहकारिता मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम से सम्बद्ध विभागों के बजट प्रस्तावों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया.
http://हुंडई ने लॉन्च की कॉम्पैक्ट सिडान Aura, जानिए कीमत और फीचर्स







