रायपुर. छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की नवीन पदस्थापना की गई है. इस आशय का आदेश छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड द्वारा जारी किया गया है. जारी आदेश के तहत मुख्यालय रायपुर प्रबंधक जितेन्द्र सिंह को विकास केन्द्र बिलासपुर, विकास केन्द्र दुर्ग-भिलाई के प्रबंधक अनिरूद्ध कोचे को विकास केन्द्र कोण्डागांव, विकास केन्द्र कोण्डागांव के सहायक प्रबंधक परसराम तिग्गा को विकास केन्द्र बीजापुर और शबरी एम्पोरियम राजनांदगांव के वरिष्ठ विक्रेता राखीराम भगत को विकास केन्द्र नारायणपुर में पदस्थ किया गया है. इसके अतिरिक्त प्रबंधक श्री कोचे को जिला उत्तर बस्तर कांकेर तथा सहायक प्रबंधक श्री तिग्गा को जिला दंतेवाड़ा और सुकमा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.
http://सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानिए नया भाव
हॉस्पिटैलिटी एवं होटल मैनेजमेंट में प्रशिक्षण के लिए 10 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित
दुर्ग. अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए हॉस्पिटैलिटी एवं होटल मैनेजमेंट में प्रशिक्षण प्राप्त कर इस क्षेत्र में कैरियर बनाने की इच्छुक अभ्यर्थियों से 10 अगस्त 2021 आवेदन आमंत्रित किया गया है. आवेदन पत्र पंजीकृत डाक से सीधे भेज सकते है अथवा आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग नवा रायपुर अटल नगर एवं कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कलेक्टोरेट परिसर, दुर्ग में जमा किया जा सकता है.
http://बिजली की दरों में 6% की वृद्धि, 5000 से अधिक बिल आया तो ऑनलाइन भुगतान अनिवार्य







