रायपुर. राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की गई है. इस आशय का आदेश आज यहां मंत्रालय महानदी भवन स्थित सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है. देखिए सूची-
http://मदिरा में मिलावट : आबकारी उपनिरीक्षक निलंबित, 3 बर्खास्त, तीन के विरूद्ध प्रकरण दर्ज


http://महाराष्ट्र में बंधक 12 मजदूरों को एक संस्था के सहयोग से प्रशासन ने छुड़ाकर सकुशल घर भेजा
एमपीडब्ल्यू पदों पर नियमित नियुक्ति हेतु दावा आपत्ति आमंत्रित
दंतेवाड़ा. संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं छत्तीसगढ़ से पूर्ण/अपूर्ण आवेदनों की सूची प्राप्त उपरांत ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (एमपीडब्ल्यू) पुरुष की रिक्त पदों पर नियमित नियुक्ति हेतु जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा अंतर्गत रिक्त पदों पर ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों का परीक्षण उपरांत प्रारंभिक सूची अभ्यार्थियों के अवलोकन एवं दावा आपत्ति हेतु जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा की वेबसाइट www.dantewada.gov.in एवं विभागीय वेबसाइट www.cghealt.nic.in में सूची का प्रकाशन किया गया था जिसके उपरांत दावा आपत्ति आवेदन का निराकरण कर मेरिट सूची तैयार कर ली गई है. जिन अभ्यार्थियों को दावा आपत्ति प्रस्तुत करना हो, वे निर्धारित प्रारूप में संबंधित दस्तावेज संलग्न कर ई-मेल आई.डी. cmhodntmpw2020@gmail.com पर 2 नवम्बर से 4 नवम्बर तक किया जा सकता है. उक्त ई-मेल आईडी के अतिरिक्त किसी अन्य माध्यम से दावा आपत्ति स्वीकार नहीं किए जाएंगे.
राज्य अलंकरण सम्मान समारोह में छह बुनकर होंगे पुरस्कृत एवं सम्मानित
रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2020 के अवसर पर आयोजित राज्य अलंकरण सम्मान समारोह में छह बुनकर पुरस्कृत एवं सम्मानित होंगे. सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय, महानदी भवन द्वारा जारी आदेश के तहत ग्रामोद्योग विभाग के अंतर्गत प्रदान किए जाने वाले स्वर्गीय बिसाहू दास महंत सर्वश्रेष्ठ बुनकर पुरस्कार वर्ष 2016-17 और वर्ष 2017-18 के लिए 4 बुनकरों का चयन किया गया है. इसी प्रकार राज राजेश्वरी करुणा माता प्रोत्साहन पुरस्कार वर्ष 2020-21 हेतु दो बुनकरों का चयन किया गया है.







