रायपुर. राज्य शासन द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए गए हैं. सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डीडी सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार हरिकृष्ण शर्मा अपर कलेक्टर राजनांदगांव को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, रविराज ठाकुर डिप्टी कलेक्टर दुर्ग को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, कुमारी पूनम सोनी सहायक संचालक, भू-अभिलेख कार्यालय रायपुर को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग और जागेश्वर कौशल संचालक संपदा, गृह विभाग को डिप्टी कलेक्टर दुर्ग के पद पर पदस्थ किया गया है.
http://CBSE 10वीं की परीक्षा रद्द, 12वीं के टाले गए
डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना और आयुष्मान योजना के तहत निजी अस्पतालों के लिए कोरोना उपचार की दरें जारी
रायपुर. राज्य शासन द्वारा कोविड उपचार की अनुमति प्राप्त प्राइवेट अस्पताल जो कि डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना एवं आयुष्मान भारत योजना में पंजीकृत भी है, ऐसे समस्त अस्पतालों में कोविड उपचार की दर संबंधी आदेश जारी किया गया है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा कल जारी आदेश के अनुसार इस योजना के तहत प्रतिदिन के मान से जनरल वॉर्ड हेतु 2000 रुपए, एचडीयू (ऑक्सीजन के साथ) 5500 रुपए, आईसीयू (बिना वेंटिलेटर के) 7000 रुपाए और आईसीयू (वेंटिलेटर के साथ) 9000 रुपए निर्धारित किए गए हैं. आरटीपीसीआर की दर 550 रखी गई है. उपरोक्त पैकेज दर की परिभाषा एबी- पीएमजेवाई 2.0 गाइडलाइन के अनुसार होगी. सीटी स्कैन की जांच पर विशेष परिस्थिति में प्रतिबंध हटाया जाता है जिससे कोविड 19 महामारी के दौरान भर्ती मरीज को इसकी सुविधा मिल सके.
http://एक बार फिर प्रसारित होने जा रही है रामायण, ये होगा समय
आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और कीमतों की जांच
जगदलपुर. कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश पर राजस्व विभाग, खाद्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम के अमले ने आज जगदलपुर शहर में स्थित दुकानों का निरीक्षण किया और वहां आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और उनके कीमतों के संबंध में जांच की. अनुविभागीय दण्डाधिकारी जीआर मरकाम के नेतृत्व में इस दल ने चिल्हर एवं थोक विक्रेताओं के यहां जांच करते हुए दुकान संचालकों को कालाबाजारी और जमाखोरी किए जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी और सामग्री को निर्धारित मूल्य पर ही उपलब्ध कराने के निर्देश दिए.







