আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

नगरीय प्रशासन विभाग के 6 अधिकारी-कर्मचारियों की नवीन पदस्थापना

Published on: April 8, 2020
---Advertisement---

रायपुर. राज्य शासन ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के 6 अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से पदस्थापना आदेश जारी की है. इस आशय का आदेश मंत्रालय महानदी भवन से जारी कर दिए हैं. यशवंत कुमार को नगर पंचायत कुंरा का मुख्य नगर पालिका अधिकारी बनाया गया है. इसी प्रकार श्रीमती श्वेता अंबिलकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत कुंरा को सहायक संचालक, क्षेत्रीय कार्यालय, संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन विभाग रायपुर में पदस्थ किया गया है. हरदयाल रात्रे राजस्व उप निरीक्षक नगर निगम चिरमिरी को नगर पालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ के प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी बनाया गया है.

http://कोरोना की रोकथाम के लिए राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का सहयोग करने राज्य स्तरीय सशक्त समिति गठित

वहीं कमल सिंह चौहान राजस्व उप निरीक्षक नगर पंचायत रामानुजगंज को नगर पंचायत प्रतापपुर के प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी तथा राजेश कुशवाहा सहायक ग्रेड-2 नगर पंचायत प्रतापपुर के प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी को नगर पंचायत विश्रामपुर में मूल पद सहायक ग्रेड-2 पर पदस्थ किया गया है. इसी प्रकार 28 दिसम्बर 2019 के आदेश पर संचालनालय नगरीय प्रशासन रायपुर में उपसंचालक डीके बांसवार को नगर पालिका परिषद् डोंगरगढ़ में मुख्य नगर पालिका अधिकारी के पद पर पदस्थ किया गया था, जिसे संशोधन करते हुए बांसवार को नगर पालिक निगम रायपुर में उपायुक्त के पद पर नवीन पदस्थापना की गई है.

http://VIDEO : रिलीज हुआ मसकली 2.0 सॉन्ग, रोमांस करते नजर आए तारा-सिद्धार्थ

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now