रायपुर. राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के 13 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की गई है. इस आशय का आदेश सोमवार को यहां मंत्रालय महानदी भवन स्थित सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है. देखिए सूची-



http://अमिताभ जैन छत्तीसगढ़ के नए मुख्य सचिव, पदस्थापना आदेश जारी
पूर्व मुख्य सचिव राजेन्द्र प्रसाद मण्डल नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष नियुक्त
रायपुर. पूर्व मुख्य सचिव राजेन्द्र प्रसाद मण्डल को राज्य शासन द्वारा नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष बनाया गया है. छत्तीसगढ़ आवास एवं पर्यावरण विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राजेन्द्र प्रसाद मण्डल को सेवानिवृत्ति के पश्चात् छत्तीसगढ़ नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम 1973 की धारा 85 के अंतर्गत आगाती आदेश तक अध्यक्ष नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.
http://देवउठनी के दिन से लापता था युवक, कुएं में मिली लाश
मुख्यमंत्री ने किया छत्तीसगढ़ी लोक गीत संग्रह ’नेवता’ का विमोचन
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यहां अपने निवास कर्यालय में स्व. चमन सर्जेराव शिंदे कृत छत्तीसगढ़ी लोक गीत संग्रह ’नेवता’ का विमोचन किया. ममता शिंदे ने बताया कि ’नेवता’ में उनके पिता स्व. चमन सर्जेराव शिंदे द्वारा विभिन्न विषयों पर छत्तीसगढ़ी भाषा में रचित मनमोहक गीतों का संकलन किया गया है. मुख्यमंत्री श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ी लोक गीत संग्रह के प्रकाशन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर सीताराम ठाकुर, राजेश ठाकुर, सोभीराम नेताम, देवेश मिश्रा और यशवंत शिंदे उपस्थित थे.







