रायपुर. राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग ने रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन वाले क्षेत्रों की नई सूची अधिसूचित की है. केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के मुताबिक प्रदेश के सभी विकासखंडों और शहरी क्षेत्रों में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या, इनके दोगुने होने की दर तथा प्रति एक लाख जनसंख्या पर सैंपल जांच की ताजा स्थिति के आधार पर उन्हें रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में पुनः वर्गीकृत किया गया है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा 2 अगस्त की स्थिति के आधार पर यह वर्गीकरण किया गया है. अद्यतन रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन घोषित क्षेत्र इस प्रकार हैं –
http://एक्टर समीर शर्मा ने की खुदकुशी, पंखे से लटका मिला शव


http://सीएम भूपेश बोले- लॉकडाउन का फैसला कलेक्टर लेंगे, कोरोना से बचाव के लिए सावधानी बहुत जरूरी
रोजगार शिविर में कार्ड बनाकर 71 श्रमिकों को वितरित किए गए श्रमिक कार्ड
धमतरी. जिले के प्रवासी श्रमिकों के लिए बुधवार 05 अगस्त को लाइवलीहुड कॉलेज धमतरी में आयोजित रोजगार शिविर में 79 प्रवासी श्रमिकों ने हिस्सा लिया. श्रम पदाधिकारी अजय हेमंत देशमुख ने बताया कि इस शिविर में चार नियोजक संस्थाएं शामिल हुईं, जिनके द्वारा 40 प्रवासी श्रमिकों का साक्षात्कार लेकर सात श्रमिकों को नियोजित करने के लिए प्राथमिक तौर पर चयन किया गया. इस अवसर पर श्रम पदाधिकारी द्वारा 71 श्रमिकों को श्रमिक कार्ड वितरित किया गया. साथ ही छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल तथा असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल के तहत संचालिक विभिन्न योजनाओं सहित सेना एवं पुलिस भर्ती के संबंध में जानकारी दी गई. ज्ञात हो कि सात अगस्त को आई.टी.आई. कुरूद में प्रवासी श्रमिकों के लिए पुनः शिविर आयोजित किया जाएगा. श्रम पदाधिकारी ने शेष प्रवासी श्रमिकों को उक्त शिविर में भाग लेकर लाभ लेने की अपील की है.







