আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन वाले विकासखंडों की नई सूची जारी

Published on: July 14, 2020
---Advertisement---

रायपुर. राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग ने रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन वाले विकासखंडों की नई सूची अधिसूचित की है. केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के मुताबिक प्रदेश के सभी विकासखंडों और शहरी क्षेत्रों में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या, इनके दोगुने होने की दर तथा प्रति एक लाख जनसंख्या पर सैंपल जांच की ताजा स्थिति के आधार पर उन्हें रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में पुनः वर्गीकृत किया गया है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा 12 जुलाई की स्थिति के आधार पर यह वर्गीकरण किया गया है. इसे हर सोमवार को अद्यतन किया जाता है. रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन घोषित विकासखंड इस प्रकार हैं-

http://सचिन पायलट उपमुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए गए

http://WHO ने दी चेतावनी- अभी बद से बदतर होगा कोरोना

उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 14 से 25 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

दंतेवाड़ा. अनुविभागीय अधिकारी राजस्व दंतेवाड़ा द्वारा गीदम विकास खण्ड के अंतर्गत नव गठित ग्राम पचांयत कोसोली-02 में पी.डी.एस. दुकान आंबटित किया जाना प्रस्तावित है. इस तारतम्य में शासकीय उचित मूल्य दुकान का संचालन हेतु इच्छुक, एजेंसी तथा वृहताकार आदिम जाति बहुउद्देशीय सहकारी समितियां, ग्राम पंचायत, वन सुरक्षा समितियां, प्राथमिक कृषि साख समितियां, महिला एवं स्व सहायता समूह, राज्य शासन द्वारा विनिर्दिष्ट सार्वजनिक उपक्रम, अन्य उपभोक्ता सहकारी समितियों से विहित प्रपत्र में आवेदन पत्र आगामी 14 जुलाई से 25 जुलाई 2020 तक आमंत्रित किया गया है. आवेदन पत्र प्रति पूरित कर कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व दन्तेवाड़ा में जमा किया जा सकता है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now