रायपुर. राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग ने रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन वाले विकासखंडों की नई सूची अधिसूचित की है. केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के मुताबिक प्रदेश के सभी विकासखंडों और शहरी क्षेत्रों में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या, इनके दोगुने होने की दर तथा प्रति एक लाख जनसंख्या पर सैंपल जांच की ताजा स्थिति के आधार पर उन्हें रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में पुनः वर्गीकृत किया गया है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा 8 जून की स्थिति के आधार पर नया वर्गीकरण किया गया है. विभाग ने कलेक्टरों एवं जिला दंडाधिकारियों द्वारा घोषित कोविड-19 प्रभावित कंटेनमेंट जोन की सूची भी जारी की है. प्रदेश में 8 जून की स्थिति में कंटेनमेंट जोन घोषित क्षेत्रों की संख्या 144 है. यहां क्लिक कर देखिए पूरी सूची
http://10 हजार रुपए की रिश्वत लेते लेखापाल रंगे हाथों गिरफ्तार


http://क्वारंटाइन सेंटर से निकले लोगों की जाँच रिपोर्ट 5 दिन बाद आई कोरोना पॉजिटिव!
वर्ष 2020-21 के पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन प्रस्ताव आमंत्रित
बेमेतरा. केन्द्र सरकार द्वारा पद्म पुरस्कार श्रृंखला के तहत वर्ष 2020-21 के पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन नामांकन प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं. इस संबंध में विस्तृत जानकारी वेबसाइट www.padmaawards.gov.in से प्राप्त की जा सकती है. पद्म पुरस्कार श्रृंखला के तहत हर साल पद्म विभूषण, पद्म भूषण तथा पद्मश्री पुरस्कार दिए जाते हैं. इस पुरस्कारों के लिए बेमेतरा जिले के योग्य व्यक्ति अपना नामांकन प्रस्ताव निर्धारित प्रपत्र में जिला कार्यालय के कक्ष क्रमांक 94 में 20 अगस्त 2020 तक जमा कर सकते हैं.







