नई दिल्ली. नेहा कक्कड़-रोहनप्रीत सिंह का नया गाना ‘ख्याल रख्या कर’ रिलीज कर दिया गया है. रिलीज के साथ ही यह गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. लोगों को नेहा का यह गाना और गाने का वीडियो बेहद पसंद आ रहा है. इस गाने को खुद ने नेहा ने गाया है और गाने के लिरिक्स बाबू ने लिखे हैं. गाने में नेहा और रोहनप्रीत की कहानी बचपन से शुरू होती है और बुढ़ापे तक जाती है. दरअसल, नेहा को इस गाने में तीन रूपों में दिखाया गया है. इस गाने में रोहन को नेहा के प्रेमी, पति और बेटे के रूप में दिखाया गया है.
http://5 दिन में दो शादियां रचा फरार हुआ साफ्टवेयर इंजीनियर
बता दें, यह वही गाना है, जिसके रिलीज से पहले नेहा को सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंट बताया गया था. दरअसल, नेहा इस गाने में एक जगह नेहा को प्रेग्नेंट दिखाया गया है और जब इस गाने का पोस्टर सामने आया था तो इसलिए लोगों को ऐसा लगा था कि वह शादी के दो महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गई हैं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है. इस गाने के रिलीज के बाद अब सारी बातें साफ हो गई हैं. देखिए वीडियो-
http://कोरोना नियमों की उड़ाई धज्जियां, सुरेश रैना-गुरु रंधावा समेत 34 गिरफ्तार










