दुर्ग. न्यायालयीन प्रकरणों को प्रस्तुत करने में लापरवाही करने पर जिला पंचायत सीईओ कुंदन कुमार ने बीईओ पाटन टीआर जगदल्ले, सहायक परियोजना अधिकारी जिला पंचायत चंद्रशेखर शर्मा एवं जिला पंचायत के सहायक ग्रेड 3 कर्मचारी मदन संगीत को नोटिस जारी किया है. उल्लेखनीय है कि दो शिक्षकों ने लंबित एरियर्स को लेकर हाइकोर्ट में आवेदन लगाया था. इस संबंध में हाइकोर्ट द्वारा दिए गए निर्देशों को प्रतिवेदन के रूप में आवेदकों ने प्रस्तुत किया था लेकिन संबंधित अधिकारियों ने इस पर कार्रवाई करने में लापरवाही दिखाई. इस बीच लगातार लंबित न्यायालयीन मामलों की समीक्षा के दौरान भी सीईओ जिला पंचायत इन्हें सभी मामलों पर कार्रवाई करने निर्देशित करते रहे. बावजूद कार्य में लापरवाही की वजह से इन्हें शो कॉज नोटिस जारी किया गया है. इन्हें 7 दिनों के भीतर अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए गए हैं अन्यथा की स्थिति में अथवा जवाब असंतोषजनक प्राप्त होने पर कार्रवाई की जाएगी.
http://होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार
प्लेसमेंट कैम्प 11 फरवरी को
धमतरी. जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र धमतरी के तत्वावधान में आगामी 11 फरवरी को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है. सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक आयोजित इस प्लेसमेंट कैम्प में निजी क्षेत्र के नवकिसान बायोप्लांटेक लिमिटेड रायपुर द्वारा दसवीं और बारहवीं पास, 20 से 35 वर्ष तक की आयु वर्ग के युवाओं का कार्यक्षेत्र रायपुर और धमतरी के लिए फील्ड ऑफिसर के रिक्त 20 पदों पर भर्ती की जाएगी. प्लेसमेंट कैम्प में शामिल होने के इच्छुक युवा शैक्षणिक/तकनीकी योग्यता प्रमाण पत्र, निवास, जाति, रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन, आधार कार्ड, बायोडाटा एवं दो पासपोर्ट साइज के फोटो के साथ कम्पोजिट बिल्डिंग के कक्ष क्रमांक 45 में उपस्थित हो सकते हैं.
http://दो दिन पहले प्रभारी ने बताई थी संसाधन की कमी, 20 नए कचरा ठेला क्रय







